{"_id":"6945ab881ab69a92cb0d0efc","slug":"khadeshwari-babas-water-stream-hatha-yoga-practice-continuedkhadeshwari-babas-water-stream-hatha-yoga-practice-continued-chandauli-news-c-189-1-svns1011-141007-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: खड़ेश्वरी बाबा की जलधारा हठयोग साधना रही जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: खड़ेश्वरी बाबा की जलधारा हठयोग साधना रही जारी
विज्ञापन
कंदवा के कसवढ़ डेहरियाडीह में हठ साधक खड़ेश्वरी बाबा को जलअर्पित करते लोग। संवाद
कसवढ़ डेहरियाडीह स्थित मां भवानी प्राकट्य स्थल परिसर में 100 घड़े जल से किया स्नान
कंदवा। क्षेत्र के कसवढ़ डेहरियाडीह स्थित मां भवानी प्राकट्य स्थल परिसर में महंत चंद्रमौलि मुनि जी उदासीन खड़ेश्वरी बाबा की चल रही 41 दिवसीय जलधारा हठयोग साधना चौथे दिन बृहस्पतिवार की रात भी जारी रही। रात 12 बजे भक्तों ने बाबा को 108 घड़ाें के पानी से स्नान कराया। महंत चंद्रमौलि मुनि जी उदासीन खड़ेश्वरी बाबा ने 41 दिन का जलधारा हठयोग साधना का बीड़ा उठाया है। उनकी हठयोग साधना 24 जनवरी तक चलेगी।
भीषण ठंड में जहां लोगों को नहाने में भी हिम्मत जुटानी पड़ रही है वहीं खड़ेश्वरी बाबा रात 12 बजे से जलधारा साधना में लीन हैं। बाबा ने कहा कि जलधारा हठयोग से न केवल शरीर मजबूत होता है बल्कि मन भी शांत और संतुलित रहता है। भक्तों ने बताया कि बाबा की साधना न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा फैलाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। इस दौरान बाबा के शिष्य विपिन उपाध्याय, अखिलेश उपाध्याय, मनोज दूबे, अभय दूबे, मंगला सिंह, अछैबर उपाध्याय, अमन उपाध्याय आदि रहे।