{"_id":"657f4634adba771ed90a9937","slug":"kavya-and-sumit-top-in-fifty-meter-race-chandauli-news-c-189-1-svns1010-7405-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पचास मीटर दौड़ में काव्या और सुमित अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पचास मीटर दौड़ में काव्या और सुमित अव्वल
विज्ञापन
ताराजीवनपुर। क्षेत्र के कुरहना गांव में स्थित प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में पचास मीटर की दौड़ में काव्या और सुमित अव्वल रहे। दो दिवसीय खेल कूद में दौड़, फ्रॉग रेस, फ्रेंडशिप रेस, ऊंची कूद, लंबी कूद, डिस्कस थ्रो, वॉलीबाल, कबड्डी और खो-खो में छात्र छात्राओं ने दम खम दिखाया।
समारोह की शुरूआत मुख्य अतिथि उदयभान सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। बालक वर्ग के 200 मीटर दौड़ में रोशन ने बाजी मारी। फ्रॉग रेस बालक वर्ग में करण तो बालिका वर्ग में मीनाक्षी ने बाजी मारी। फ्रेंडशिप रेश में बालक वर्ग में लवकुश, अंश आयुष विजेता रहे। जूनियर वर्ग के लिए 200 मीटर बालक वर्ग दौड़ में अभय यादव प्रथम, 100 मीटर जूनियर बालक वर्ग दौड़ में गौरव प्रथम, वालीबॉल में ग्रीन हाउस विजेता रही।
डिस्कस थ्रो में बालक वर्ग में अमन तो वहीं बालिका वर्ग में आर्या प्रथम रही। खो-खो में रेड हाउस टीम विजेता रही। रिले-रेस में गौरव-अरुण विजेता रहे जबकि जैबलिन थ्रो में बालिका वर्ग में साक्षी व बालक वर्ग में दिव्यांश ने बाजी मारी। लॉंग जंप बालक वर्ग में यश व बालिका वर्ग में श्रेया विजेता रही। विजेता खिलाड़ियों को उदयभान सिंह, सूर्यभान सिंह व श्रम सिंह ने मेडल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। प्रबंधक दिवाकर सिंह ने छात्र-छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना। विद्यालय के प्रधानाचार्य आरपी सिंह ने कहा कि हमें सदैव उत्साह के साथ खेल में प्रतिभाग करना चाहिए। उप प्रधानाचार्य सुशील शाही ने आभार जताया। इस दौरान खेल शिक्षक अनुराग सहित राधे मोहन, सुम्बुल, कहकशां आदि उपस्थित रहे।