{"_id":"6240613b3e93e701fa6829ff","slug":"kaushambi-and-bihar-teams-were-winners-in-cricket-chandauli-news-vns645149976","type":"story","status":"publish","title_hn":"टी-20 महिला क्रिकेट में कौशांबी और बिहार रही विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टी-20 महिला क्रिकेट में कौशांबी और बिहार रही विजेता
विज्ञापन
दुलहीपुर। स्थानीय गांव के बीपी हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में अंतर्राज्यीय महिला टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरूआत रविवार को हुई। प्रतियोगिता के पहले मैच में कौशांबी तो दूसरे मैच में बिहार की टीम विजेता रही। इसके पूर्व मुख्य अतिथि पूजा यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरूआत की।
अंतर्राज्यीय महिला टी 20 क्रिकेट के ओपनिंग मैच में कौशांबी ने पूर्वांचल एकादश को 22 रनों से हरा दिया। पहले खेलते हुए कौशांबी के खिलाड़ियों ने 20 ओवरों में 150 रन बनाए। इसमें शेफाली साहू ने 55, साधना पाल ने 22, काजल ने 18 रन बनाए। पूर्वांचल की प्रगति और प्रीति ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में खेलने उतरी पूर्वांचल की टीम 20 ओवरों में सात विकेट पर 128 रन ही बना सकी। टीम की तरफ से प्रगति ने 18, निहारिका ने 11, संध्या वर्मा ने 22 जबकि आकांक्षा माली ने 32 रन बनाए। सर्वाधिक रन बनाने वाली सेफाली साहू वूमेन ऑफ द प्लेयर रहीं। दूसरे मैच में बिहार ने बनारस को छह विकेट से मात दी। पहले खेलते हुए बनारस में 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 123 रन बनाए। टीम की ओर से रिद्धिमा यादव ने 24, अंजिता ने 28 रन बनाए। बिहार की तरफ से रचना सिंह और रचना कुमारी ने दो दो विकेट मिले। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार की टीम ने 14 ओवर में ही 124 रन बना कर मैच जीत ली। टीम की तरफ से प्रीति तिवारी ने 20,निवेदिता ने 18 रन बनाए। इसके पूर्व प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि पूजा यादव, विशिष्ट अतिथि लोकनाथ सिंह निक्की प्रधान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर कंचन चौधरी, प्रणय शर्मा, शिवा सिंह, सौम्या तिवारी, किशोर कुमार, सुरेंद्र कुमार जोशी रहे। अंपायरिंग दीपक यादव और राज सिंह राजपूत ने की जबकि स्कोरर सचिन राजपूत और सचिन विश्वकर्मा रहे। मैच रेफरी की भूमिका आमिर ने निभाई। अतिथियों का स्वागत मुकेश पटेल ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला सचिव शौजब हुसैन ने किया।