फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Kasturba Vidyalaya will be constructed in Avati with 4.5 crores

Chandauli News: 4.5 करोड़ से एवती में होगा कस्तूरबा विद्यालय का निर्माण

Sun, 09 Mar 2025 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Kasturba Vidyalaya will be constructed in Avati with 4.5 crores
कंदवा। एवती गांव में आयोजित समारोह में शनिवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय भवन के निर्माण के लिए शिलान्यास किया गया। मुख्य अतिथि सैयदराजा के भाजपा विधायक सुशील सिंह और पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुशील सिंह जनौली ने शिलान्यास किया। विद्यालय भवन के निर्माण के लिए शासन से 4.5 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं।
विज्ञापन

भाजपा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि एवती गांव में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बन जाने से क्षेत्र की बालिकाओं को शिक्षा के लिए अच्छा प्लेटफाॅर्म मिल जाएगा। सैयदराजा विधानसभा में बरहनी व धानापुर में पहले से कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का संचालन हो रहा है। हालांकि कमालपुर से महुजी तक की बालिकाओं को शिक्षा के लिए काफी परेशानी हो रही थी। इसके लिए एवती गांव में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है। इससे अब गरीब परिवार की बालिकाओं को शिक्षा से वंचित नहीं होना पड़ेगा। पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुशील सिंह जनौली ने कहा कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बालिका शिक्षा के क्षेत्र में भविष्य में मील का पत्थर साबित होगा। विद्यालय भवन के निर्माण से गरीब बालिकाओं को शिक्षा ग्रहण में सुविधा होगी। अध्यक्षता नंदकुमार पांडेय और संचालन श्रीराम चौबे ने किया। इस दौरान अवर अभियंता अरविंद कुमार, रामजी तिवारी, भाजपा के मंडल अध्यक्ष चंद्रभान मौर्य, उमाशंकर सिंह, विनोद सिंह, संतोष सिंह, मुकेश यादव, आनंद सिंह, अजीत पांडेय, गगन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed