फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Wrestling weight category Lakshya pins Ankit of Chandauli using Banarasi Multani move

खेल: कुश्ती...125 किलो भार वर्ग में लक्ष्य ने बनारसी मुल्तानी दांव से चंदौली के अंकित को किया चित; पढ़ें खबरें

Fri, 03 Apr 2026 02:01 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 03 Apr 2026 02:01 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में चंदौली के खिलाड़ी को चित करते ही पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर एथलेटिक्स, रस्सीकूद जैसे खेलों के आयोजन हो रहे हैं। बाहर से आकर खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन
Wrestling weight category Lakshya pins Ankit of Chandauli using Banarasi Multani move
कुश्ती में अपना दमखम दिखाते खिलाड़ी। - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी और वाराणसी कुश्ती संघ की ओर से तीन दिवसीय अंडर-20 जूनियर महिला-पुरुष प्रादेशिक कुश्ती प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार शाम बेलवरिया अखाड़े में समापन हुआ। तीसरे दिन हुई पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता में कुश्ती ग्रीको रोमन और फ्री-स्टाइल के पांच-पांच भार वर्ग में खेली गई। 

विज्ञापन


फ्रीस्टाइल के 125 किलो भार वर्ग में वाराणसी के लक्ष्य ने चंदौली के अंकित यादव चंदौली को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में महिला वर्ग में वाराणसी 110 अंक के साथ विजेता रहा। पुरुष ग्रीको रोमन में 115 अंक लेकर बागपत और फ्रीस्टाइल में 70 अंक के साथ गाैतमबुद्ध नगर चैंपियन बना। 
विज्ञापन


तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में बागपत के संदेश ने कांस्य पदक जीता। इसमें प्रदेशभर के 18 मंडल और तीन खेल कॉलेज के करीब 1200 खिलाड़ी शामिल हुए। विजेता खिलाड़ियों को वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव सिंह रानू और यूपी कुश्ती संघ के महासचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय ने पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता के ग्रीको रोमन में 60 किलो में आगरा के चित्रांशु ने जौनपुर के आकाश यादव को हराकर स्वर्ण पदक जीता जबकि गोंडा के वीर सेन और आजमगढ़ के दुर्गेश को संयुक्त रूप से कांस्य पदक मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

22 दिनों में कुश्ती संघ ने कराए तीन प्रादेशिक मुकाबले
वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव सिंह रानू ने कहा कि वाराणसी में 22 दिनों में तीन प्रादेशिक कुश्ती वाराणसी में सफलतापूर्वक संपन्न कराई। कुश्ती खिलाड़ियों के ज्यादा से ज्यादा मुकाबले कराकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा रहा है। उन्होंने अखाड़ों से खिलाड़ियों को मिट्टी के अखाड़े में तकनीकी कुश्ती का अभ्यास कराने की बात कही।

प्रादेशिक हाॅकी में खेलेंगे काशी के 14 खिलाड़ी
प्रादेशिक हॉकी प्रतियोगिता लखनऊ में शुक्रवार से खेली जाएगी। इसमें खेलने के लिए वाराणसी मंडल के खिलाड़ी बृहस्पतिवार सुबह लखनऊ रवाना हुए। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में रवाना होने से पूर्व खिलाड़ियों को 15 दिवसीय शिविर लगाकर प्रशिक्षण दिया गया। चयनित खिलाड़ी प्रादेशिक प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। हॉकी कोच अंकित गुप्ता ने बताया कि चयनित खिलाड़ी छात्रावास में चयन के लिए भी ट्रायल देंगे। वाराणसी मंडल की हॉकी टीम में गाजीपुर के पांच, जौनपुर का एक और वाराणसी के नौ खिलाड़ी चयनित हुए हैं। 

अखिल भारतीय कराटे में खेलेगी बीएचयू की टीम
डिब्रूगढ़ विवि में खेली जा रही नॉर्थ ईस्ट जोन अंतर विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता के पहले दिन बीएचयू बीपीएड प्रथम वर्ष की छात्रा आकांक्षा वर्मा ने काता एकल और टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता। इस जीत के साथ ही बीएचयू की टीम ने अखिल भारतीय विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई कर लिया। कराटे प्रभारी विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के सहायक निदेशक और टीम मैनेजर डॉ. प्रमोद यादव ने बताया कि चैंपियनशिप के लिए महिला वर्ग में बीएचयू की सात और पुरुष वर्ग में पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि महिला टीम ने इवेंट कराटे (काता) में कांस्य पदक जीता। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रो. एके नेमा, डॉ. प्रियंका, डॉ. रोहित ने बधाई दी। 

12 खेलों का प्रशिक्षण देंगे 13 अंशकालिक कोच
यूपी खेल निदेशालय ने वाराणसी में 12 खेलों के 13 अंशकालिक कोच की नियुक्ति कर दी है। इसमें दो कोच हॉकी के लिए नियुक्त हुए हैं। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह ने बताया कि अंधकालिक कोच वर्ष 2026-27 में अंशकालीन मानदेय के तहत खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और शिविर में चलाएंगे। इसमें एथलेटिक्स कोच चंद्रभान यादव, कबड्डी शिखा सिंह, कयाकिंग आकांक्षा संजय श्रीवास्तव, क्रिकेट अमल चतुर्वेदी, जिमनास्टिक अतुल शाही, जूडो संतोष कुमार, तैराकी सत्यम शर्मा, फुटबॉल अवधेश पटेल, बास्केटबॉल आशीष दुबे, बैडमिंटन रोहित सिंग, हॉकी अंकित गुप्ता और सुधीर कुमार सिंह, हैंडबॉल के कोच अमित कुमार पांडेय को बनाया गया है।

1.5 लाख सैलरी पर होगी कोच की नियुक्ति
खेल विभाग 1.5 लाख रुपये प्रतिमाह सैलरी लेने वाले कोचों की नियुक्ति करेगा। पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी 12 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित कोच खेल विभाग के छात्रावासों के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे। प्रदेश के 35 छात्रावासों में प्रशिक्षण के लिए 41 पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आवासीय छात्रावासों में प्रशिक्षण देंगे। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कोचिंग देने के लिए क्षेत्रीय खेल कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। इसमें अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता, ओलंपिक, काॅमनवेल्थ, एशियन गेम्स और वर्ल्डकप खेल चुके खिलाड़ियों के आवेदन वैध होंगे। इसके अलावा पद्मश्री, खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य, ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ी भी आवेदन कर सकते हैं। 

बैडमिंटन में आराध्या ने जीता स्वर्ण पदक
युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से प्रादेशिक बैडमिंटन प्रतियोगिता प्रयागराज में खेली गई। इसमें बरेका बैडमिंटन एकेडमी की आराध्या बसु ने स्वर्ण पदक जीता। बैडमिंटन कोच दिग्विजय सिंह ने कहा प्रतियोगिता के फाइनल में आराध्या लखनऊ की खिलाड़ी को हराकर अंडर-15 आयु वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने में कामयाब हुईं। उन्होंने बताया कि आराध्या ने पूर्व में जिले और प्रादेशिक में भी कई पदक जीते हैं। 

चार घंटे में ही बिक गए तैराकी के 175 फाॅर्म
सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम के इंडोर स्वीमिंग पूल में तैराकी के फाॅर्म पहले ही दिन खत्म हो गए। पहले दिन सुबह 10:30 बजे से फाॅर्म वितरण शुरू हुआ और करीब चार घंटे में ही 175 फाॅर्म बिक गए। सिगरा स्टेडियम के तैराकी प्रशिक्षक कनाईचंद तालापात्रा ने बताया कि सिगरा स्टेडियम में प्रशिक्षण के लिए पहले दिन ही सारे फाॅर्म बिक गए अब दूसरे दिन फाॅर्म का वितरण नहीं होगा। मानकों के हिसाब से ही तैराकी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

खेल प्रदर्शनी में वीरेंद्र ने125 किलो की नाल उठाकर दिखाया दमखम
क्रीड़ा भारती के 34वें स्थापना दिवस पर नमो घाट पर खेल प्रदर्शनी और हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। इसमें पं दीनदयाल उपाध्याय नगर के वीरेंद प्रताप पांडेय ने 125 किलो भार की नाल को उठाकर ताकत दिखाई। क्रीड़ा भारती के प्रांत अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि खिलाड़ियों को पारंपरिक भारतीय खेलों से परिचित कराने के लिए प्रदर्शनी लगाई गई।

इस मौके पर गदा, जोड़ी, मुगदर, नाल रस्सकशी, रस्सी कूद में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। माौके पर 15 कोच और खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि संपूर्णानंद संस्कृत विवि के कुलपति बिहारी लाल शर्मा और क्षेत्र कार्यवाह वीरेंद्र जायसावाल ने दीप प्रज्जवलित कर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। विभोर भृगुवंशी और अभिषेक मिश्र ने किया। 

सुंदरपुर की टीम ने मुस्तफाबाद को हराया
चिरईगांव क्षेत्र के चांदपुर में चांदपुर प्रीमियर लीग (सीपीएल-6) रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ बुधवार देर रात श्रीखड़ेश्वरी बाबा इंटर कॉलेज ग्राउंड में हुआ। उद्घाटन मैच डीएलडब्ल्यू सुंदरपुर ने मुस्तफाबाद की टीम को हरा दिया। अंतिम ओवर की चौथी गेंद पर सुदंरपुर के प्रेम ने एक रन लेकर टीम को जीत दिलाई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुस्तफाबाद की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में चार विकेट खोकर 82 रन बनाए। जवाब में सुंदरपुर के ओपनर अजीत और प्रदीप 5-5 रन बनाकर आउट हो गए। भुआल ने 28 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुंदरपुर की टीम ने रोमांचक मुकाबले में अंतिम ओवर की चौथी गेंद पर 83 रन बनाकर जीत हासिल की। टीम के प्रेम ने 22 रन की पारी खेली। 

Wrestling weight category Lakshya pins Ankit of Chandauli using Banarasi Multani move
सिगरा स्टेडियम में दाैड़ती एथलेटिक्स खिलाड़ी। - फोटो : संवाद

प्रादेशिक एथलेटिक्स के लिए 220 खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल
24वीं जूनियर फेडरेशन एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए वाराणसी के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल सुबह साढ़े छह बजे से सिगरा स्टेडियम में हुआ। प्रतियोगिता प्रयागराज में आठ-नौ अप्रैल को होगी। एसोसिएशन के सचिव रमेश यादव ने बताया कि पुरुष वर्ग में 140 और महिला वर्ग में 80 समेत कुल 220 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया। उन्होंने बताया कि अंतिम रूप से चयनित खिलाड़ियों की सूची चार अप्रैल को जारी होगी। अंडर-20 आयु वर्ग के चयन ट्रायल में सिगरा और लालपुर स्टेडियम के अलावा साई सेंटर बीएचयू, यूपी कॉलेज, चिरईगांव, चौबेपुर के खेल मैदान के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 

संचालन सिगरा स्टेडियम के कोच चंद्रभान यादव, धन्यवाद ज्ञापन दिनेश जायसवाल ने दिया। रेफरी की भूमिका अमित सिंह, जयप्रकाश, संजीव श्रीवास्तव ने निभाई। एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष आरएस यादव ने बताया कि एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दौड़ के अलावा स्टीपल चेज, 100 और 400 मीटर बाधा दौड़, लंबी और ऊंची कूद, ट्रिपल जंप, पोलवाॅल्ट, गोला फेंक, डिसल्स थ्रो, जैवलिन थ्रो, हैमर थ्रो, हेप्टाथलान और 5 किमी पैदल चाल समेत वििभन्न स्पर्धाओं में एथेलेटिक्स प्रतियोगिता के खिलाड़ी खेलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed