फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Karthik Singh becomes President of Democratic Bar

Chandauli News: कार्तिक सिंह बने डेमोक्रेटिक बार के अध्यक्ष

Wed, 08 Jan 2025 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Karthik Singh becomes President of Democratic Bar
नियामताबाद। डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन पीडीडीयू का चुनाव मंगलवार को किया गया। इसमें सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। कार्तिक सिंह को अध्यक्ष चुना गया। नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद अधिवक्ताओं ने पदाधिकारियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी अजीत कुमार सिंह और भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन की पीडीडीयू नगर के चुनाव के लिए नामांकन हुआ था। इसमें सभी पदों के लिए एक-एक उम्मीदवार ने पर्चा भरा था। इस प्रकार सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इसमें कार्तिक कुमार सिंह अध्यक्ष, उमेशचंद्र पाठक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संजय कुमार यादव कनिष्ठ उपाध्यक्ष, आशुतोष कुमार तिवारी महामंत्री, दिवाकर सिंह कोषाध्यक्ष, विकास कुमार सूचना एवं पुस्तकालय मंत्री निर्वाचित हुए। वही, कार्यकारिणी सदस्य के लिए अजीत सिंह, सुरेश सिंह, रमाकान्त सिंह, महेश यादव, अमित सिंह ददू, सुनील कुमार सिंह, अनिल सिंह, संतोष राय, अजय सिंह, इमरान अहमद, मनोज कुमार सिंह मनोनीत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed