फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Karpoori Thakur kept fighting for the backward

Chandauli News: पिछड़ों के लिए संघर्ष करते रहे कर्पूरी ठाकुर

Wed, 25 Jan 2023 07:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
Karpoori Thakur kept fighting for the backward
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मंगलवार को मनाई गई। जगह-जगह हुए आयोजन में कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर को पिछड़ों के हित के लिए संघर्ष करने वाला बताया।
विज्ञापन

सपा कार्यालय में कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। यहां पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर सजग प्रहरी के रूप में समाज के पिछड़े लोगों के विकास के लिए जीवन भर प्रयास करते रहे। इस दौरान अयूब खान गुड्डू, गौरी शंकर तिवारी, रामनाथ यादव, ननकू विश्वकर्मा, इंतजाम, अमरनाथ जायसवाल, मोनू जायसवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

इसी तरह चहनिया क्षेत्र के लक्ष्मणगढ़ में प्रगतिशील नाई विकास समिति की ओर से बुलबुल सलमानी की देख-रेख में कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कि कर्पूरी ठाकुर रिक्शा से चलते थे और झोपड़ी में रहते थे। वह बिहार में एक बार उपमुख्यमंत्री, दो बार मुख्यमंत्री और कई बार विधायक रहे। इतनी लंबे राजनीतिक सफर के बाद भी परिवार को विरासत में देने के लिए एक मकान भी उनके नाम नहीं था। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य रविंद्र यादव, निरहू शर्मा, माधव शर्मा, वसंत शर्मा, धर्मेंद्र यादव, राम अवतार शर्मा, कन्हैया शर्मा, श्रवण कुशवाहा, वीरेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे। अध्यक्षता मोहन शर्मा और संचालन माधव शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed