{"_id":"5e39c63a8ebc3ee59e0e00ce","slug":"karmnasha-bridge-repair-chandauli-news-vns508906341","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत होगी
विज्ञापन
सैयदराजा। नौबतपुर स्थित कर्मनाशा नदी पर बने चार लेन के क्षतिग्रस्त पक्के पुल की जांच पड़ताल दूसरे दिन मंगलवार को भी आइसीटी कंसल्टेंट हेड व ब्रिज एक्सपर्ट एसके पुरी की देखरेख में हुआ। पुल के आठों बेयरिंग और पुल के पिलरों का निरीक्षण। एक्सपर्ट टीम ने सभी दरारों व विंग के बेयरिंग की फोटो भी ली। ब्रिज एक्सपर्ट ने संकेत दिए हैं कि क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत कर बारिश में वाहनों का आवागमन शुरू करा दिया जाएगा। इसके बाद इस पुल के दोनों और तीन-तीन लेन का नए पुल का निर्माण कराया जाएगा।
खराब हो चुके पक्के पुल का निरीक्षण करने आए ब्रिज एक्सपर्ट एसके पुरी ने बताया कि क्षतिग्रस्त पुल में मरम्मत का कार्य इसी हफ्ते में चालू होगा। साथ ही तीनों पिलर के चारो तरफ एक मजबूत दीवार खड़ी कर 3000 टन के इस पुल को टिकाकर बरसात में वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। कहा कि चार महीने में नया पुल बनाना संभव नहीं है। इसलिए क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत की जाएगी और साथ ही उसके अगल-बगल तीन-तीन लेन का नया पुल बनाने का कार्य शुरू होगा। इस पुल की रिपोर्ट बना ली गई है। अब इसे दिल्ली एनएचआई को सौंप दिया जाएगा। क्षतिग्रस्त पुल का लेआउट बानकर एक हफ्ते में मरम्मत का कार्य चालू करा दिया जाएगा।
सैयदराजा। नौबतपुर स्थित क्षतिग्रस्त कर्मनाशा पुल के बने अस्थाई पुल के दक्षिणी लेन के पिचिंग का कार्य मंगलवार को मैटेरियल नहीं मिलने की वजह से रोक दिया गया। अर्धनिर्मित पिचिंग पर ही दक्षिणी लेन से भी आवागमन चालू कर दिया गया। एनएचएआई के टेक्निकल मैनेजर नागेश सिंह ने बताया कि मोहनिया मिक्सर प्लांट में कुछ तकनीकी खराबी आ गई है। जिससे वहां से मिश्रित तारकोल और गिट्टी की सामग्री नहीं आ पाया। जिसकी वजह से काम बंद करके दक्षिणी लेन आवागमन के लिए चालू कर दिया गया है। बुधवार से मेटीरियल उपलब्ध हो जाएगा और पिचिंग का कार्य चालू कर दिया जाएगा।