फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   karmnasa bridge

कर्मनाशा पुल: तो मालगाड़ी पर लादकर ट्रकों को कराएंगे पार

Mon, 20 Jan 2020 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
karmnasa bridge
सैयदराजा। नौबतपुर में कर्मनाशा नदी पर पक्का पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद उसके दोनों ओर अस्थायी पुल भले ही बनाया जा रहा है लेकिन जून में इस पर आवागमन बंद हो जाएगा। बारिश में वाहनों को कैसे पार कराया जाएगा, आवागमन कैसे चालू रखा जाए, एनएचएआई के अधिकारी इस पर मंथन शुरू कर दिए हैं। एनएचएआई ने इसके लिए तीन विकल्पों पर काम करना भी शुरू कर दिया है। इसके लिए एनएचएआई के अधिकारी रेलवे से भी संपर्क कर रहे हैं ताकि आवागमन बंद न हो और माल लदे ट्रकों को मालगाड़ी से आगे भेजा जाएगा।
विज्ञापन

पक्के पुल के 28 दिसंबर से बंद होने के बाद आवागमन का संकट गहराया हुआ है। एनएचएआई के अनुसार यूपी सहित बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों से रोजाना करीब 16 हजार वाहन इस रास्ते गुजरते हैं। एनएचएआई के टेक्निकल मैनेजर नागेश सिंह ने बताया कि अस्थायी पुल के साथ बारिश में आवागमन चालू करने के लिए तीन विकल्पों पर काम हो रहा है। पहले तो यह कि केंद्रीय जांच टीम के फाइनल रिपोर्ट के बाद यदि पुल की बाहें मरम्मत करने लायक हैं तो उसे दुरुस्त किया जाएगा। दूसरे यह कि यदि इसमें सफलता नही मिली तो क्षतिग्रस्त पुल के बगल में नया पुल बनाया जाएगा। एनएचएआई तीसरा विकल्प यह तलाश रहा है कि यदि दोनों कार्य समय से पूूरा नहीं हो पाए तो माल लदे वाहनों को मालगाड़ी से पार कराया जाएगा। इसके लिए डेहरीआनसोन में माल लदे ट्रकों को लोड कर पीडीडीयू जंक्शन लाया जाएगा। डेहरीआनसोन में लोडिंग कर पीडीडीयू जंक्शन पर उसे अनलोड किया जाएगा। नागेश सिंह ने बताया कि इसके लिए रेलवे से वार्ता चल रही है। अभी फाइनल नहीं हुआ है। प्रयास है कि बारिश में आवागमन ठप न हो और वाहन चलते रहें। माल लादकर एक राज्य से दूसरे राज्य तक ट्रक चालक जा सकें। यदि माल गाड़ी आवागमन हुआ तो हम उसके विभिन्न पक्षों पर विचार करके काम करेंगे जिससे असुविधा न हो।
विज्ञापन

सैयदराजा। नौबतपुर के पास कर्मनाशा नदी पर क्षतिग्रस्त पक्के पुल के दोनों ओर अस्थायी पुल बनाया जा रहा है। रविवार को अस्थायी पुल के उत्तरी लेन की पिचिंग का काम पूूरा हो गया और उस पर मंगलवार से आवागमन शुरू कराया जाएगा। इसके बाद दक्षिणी लेन पर आवागमन ठप कर उसे पिच किया जाएगा। दोनों पुलों पर 25 जनवरी तक आवागमन सामान्य हो सकेगा। एनएचएआई के टेक्निकल मैनेजर नागेश सिंह ने बताया कि आने जाने के लिए दोनों पुल 25 जनवरी तक पूरी तरह से तैयार होंगे। तब कि किसी एक लेन से ही आवागमन चालू रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed