{"_id":"69503bfef9db6a69ba09981e","slug":"kamlesh-a-disabled-person-who-drowned-while-trying-to-save-a-child-received-the-prime-ministers-national-child-award-chandauli-news-c-189-1-chl1013-141466-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: बच्चे को बचाने में डूबे दिव्यांग कमलेश को मिला प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: बच्चे को बचाने में डूबे दिव्यांग कमलेश को मिला प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार
विज्ञापन
नई दिल्ली में मोहनिया के कमलेश कुमार के परिजन को सम्मानित करतीं राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू। स्रो
मोहनिया। दुर्गावती नदी में बच्चे को बचाने में डूबे 11 वर्षीय दिव्यांग कमलेश को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में आयोजित समारोह में अद्वितीय साहस, मानवता और परोपकार के लिए मरणोपरांत कमलेश के पिता को सम्मानित किया।
कमलेश मोहनिया के जयपुर भदवलिया गांव का रहने वाला था। कमलेश मात्र 11 वर्ष की आयु में दुर्गावती नदी में एक बच्चे की जान बचाने के प्रयास में अपने प्राणों की आहुति दे दिया। उसका यह अतुलनीय साहस न केवल जिले बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत बन गया। भारत सरकार ने वर्ष 2025 के लिए उसे मरणोपरांत प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए चयनित किया। स्वर्गीय कमलेश के परिवार को जिला प्रशासन के महिला एवं बाल विकास निगम, कैमूर की देखरेख में पुरस्कार ग्रहण करने के लिए दिल्ली भेजा गया था।
जिला परियोजना प्रबंधक सह नोडल पदाधिकारी कुमारी प्रियंका राज ने बताया कि यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार स्वर्गीय कमलेश के पिता ने ग्रहण किया। जिला प्रशासन कमलेश कुमार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता है।