फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Kamlapati had the gift of canals

कमलापति ने दी थी नहरों की सौगात

Fri, 04 Sep 2015 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Fri, 04 Sep 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
Kamlapati had the gift of canals
 पंडित कमलापति की जयंती गुरुवार को मनाई गई। इस दौरान कांग्रेस
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ ही उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय विद्वत परिषद के राष्ट्रीय संयोजक कामेश्वर उपाध्याय ने कहा कि पंडित जी ने नहरों का जाल फैलाकर किसानों को बड़ी सौगात दी। उनका  व्यक्तित्व महान था ।


 उन्होंने आजीवन राष्ट्र के विकास के लिए कार्य किया। विधायक अजय राय ने कहा कि उन्होंने चन्दौली को अपना कर्मभूमि बनाते हुए विकास की गंगा बहाने का काम किया।  वे जनपद ही नहीं देश के नेता थे।


आज चन्दौली के दर्द को कोई समझने वाला नहीं है। आज सिर्फ नेता आश्वासन व झूठे वादे करके जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। ऐसे राजनीतिक लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है।


 राजेश पति त्रिपाठी ने कहा कि पंडित जी की कर्मस्थली को संवारने के लिए मैं पूरा प्रयास करूंगा। जनता की सेवा और दुख-दर्द के लिए मैं सदैव तत्पर रहूंगा। मैं यहां की जनता को विश्वास दिलाता हूं कि पंडित जी के अधूरे मिशन को पूरा करने का हर संभव प्रयास करूंगा।

 इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना, डा.देवेंद्र नाथ दूबे,  मधु राय, सतीश बिंद, डा. नारायण मूर्ति ओझा, श्वेता सिद्धिदात्री, शमीम मिल्की, सियाराम, दयाशंकर आदि रहे। संचालन धर्मेंद्र तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed