{"_id":"60087daf8ebc3e31cc7d07f9","slug":"kalka-mail-renamed-now-netaji-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालका मेल का नाम बदला, अब हुआ नेताजी एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालका मेल का नाम बदला, अब हुआ नेताजी एक्सप्रेस
Thu, 21 Jan 2021 12:29 AM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 21 Jan 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
कालका मेल
- फोटो : अमर उजाला
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर केंद्र सरकार ने पराक्रम दिवस मनाने की घोषणा की है। इसी कड़ी में रेलवे ने अपने सबसे पुरानी ट्रेनों में एक कालका मेल का नाम बदल कर नेताजी एक्सप्रेस कर दिया है।
विज्ञापन
‘तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा’और ‘दिल्ली चलो’का नारा देने वाले आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती 23 जनवरी को मनाई जाएगी। केंद्र सरकार ने पराक्रम दिवस के रूप में पूरे वर्ष कार्यक्रम कराने की योजना तैयार की है। रेलवे भी नेताजी को श्रद्धांजलि देने में पीछे नहीं है।
विज्ञापन
रेल मंत्रालय ने हावड़ा से चलकर हिमाचल के कालकाजी तक जाने वाली अपनी सबसे पुरानी ट्रेन संख्या 12311/12312 हावड़ा-कालका मेल का नाम बदलकर नेताजी एक्सप्रेस करने की मंजूरी दी है। पं. दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन पर डाउन में यह ट्रेन रात आठ बजे और अप में सुबह आठ बजे गुजरती है। पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मोहम्मद इकबाल ने बताया कि इसके लिए नोटिस जारी हो चुका है। अब कालका मेल नेताजी एक्सप्रेस के नाम से चलेगी।
विज्ञापन