फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Junior Engineer dies after being hit by truck

ट्रक के धक्के से बाइक सवार अवर अभियंता की मौत

Thu, 02 Sep 2021 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Junior Engineer dies after being hit by truck
चंदौली। सदर कोतवाली के जसौली गांव के समीप राष्ट्रीय राजामार्ग संख्या दो पर मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार डाक बंगला रोड निवासी सुखराम सिंह(55) की मौत हो गई। सुखराम वर्तमान समय में अरुणाचल प्रदेश में पीडब्ल्यूडी में अवर अभियंता के पद पर तैनात था। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। अवर अभियंता के निधन की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

नगर के डाक बंगला रोड निवासी सुखराम सिंह वर्तमान समय में अरुणाचल प्रदेश में पीडब्ल्यूडी में जेई के पद पर तैनात हैं। वे सुबह अपनी बाइक से अपने ससुराल मुस्तफापुर जाने के लिए निकले थे। वे जसौली गांव के समीप पेट्रोल पंप के पास सड़क पार करने के लिए खड़े थे । इसी बीच ओवरटेक करने के चक्कर में बनारस की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से सुखराम के पैर में गंभीर चोटें आई और वे गिर पड़े। मौके पर जुटे आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान मंगलवार की देर रात अवर अभियंता का निधन हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस संबंध में सीओ सदर रामवीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed