फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Jodhpur Express survived to divide in two parts

दो हिस्से में बंटने से बच गई जोधपुर एक्सप्रेस

Wed, 22 Jul 2015 01:41 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 22 Jul 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
Jodhpur Express survived to divide in two parts
हावड़ा से जोधपुर जा रही जोधपुर एक्सप्रेस मंगलवार को स्टेशन पहुंचने से
विज्ञापन
पहले दो हिस्सों में बंटने से बाल-बाल बची। मुगलसराय पहुंचते ही सूचना पाकर पहुंचे रेलकर्मियों ने देखा कि एस-1 की कपलिंग में दरार आ गई थी। इसके बाद स्लीपर कोच को ट्रेन से अलग कर साधारण दर्जे की बोगी जोड़ दी गई।

स्लीपर की जगह साधारण कोच लगाए जाने पर यात्रियों ने खूब हंगामा मचाया। पर सुरक्षा बलों ने यात्रियों को समझा बुझाकर शांत कराया। इस दौरान ट्रेन लगभग साढ़े तीन घंटे तक मुगलसराय स्टेशन पर खड़ी रही। ट्रेन सुबह सवा दस बजे मुगलसराय के प्लेटफार्म नंबर सात पर पहुंची थी।


जोधपुर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-1 में बैठे यात्रियों ने बताया कि उनको मंगलवार की सुबह काफी तेज आवाज सुनाई पड़ रही थी। लगभग सवा दस बजे ट्रेन के मुगलसराय के प्लेटफार्म संख्या सात पर पहुंचते ही आशंकित यात्रियों ने इसकी सूचना गार्ड व ड्राइवर को दी। उनकी सूचना पर संबंधित विभाग के कर्मचारी व अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की तो पाया कि कोच की कपलिंग में दरार आ गयी थी।

इसके बाद अधिकारियों के निर्देश पर इस कोच को अलग कर साधारण कोच लगाया गया। यह देख आरक्षित डिब्बे के यात्री हंगामा करने लगे।

इस दौरान यात्रियों ने आरोप लगाया कि रेलवे ने स्लीपर क्लास का भाड़ा वसूल किया, लेकिन बदले में जनरल कोच लगा दिया। रेलवे की इस हरकत से वे लोग खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed