{"_id":"6595b19e1218dbea5e089f5a","slug":"job-offer-to-109-candidates-of-sadar-development-block-chandauli-news-c-189-1-chl1001-8333-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: सदर विकास खंड के 109 अभ्यर्थियों को जाब का ऑफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: सदर विकास खंड के 109 अभ्यर्थियों को जाब का ऑफर
विज्ञापन
चंदौली। प्रदेश सरकार के पहल पर बुधवार को सदर विकास खंड परिसर में बेरोजगारों के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल और खंड विकास अधिकारी रक्षित सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान 317 से अधिक युवाओं में से 109 अभ्यर्थियों को जाब का ऑफर दिया गया।
इस दौरान मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार जिला सेवायोजन कार्यालय और उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत बेरोजगारों को रोजगार देने की पहल की है। इसके तहत विकासखंड स्तर पर रोजगार मेले का आयोजन कर बेरोजगारों को जाब ऑफर दिया जा रहा है। इस दौरान जिला सेवायोजन अधिकारी गृजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि सरकार बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए रोजगार मेले के माध्यम से सुनहरा अवसर प्रदान कर रही है। इस दौरान अमित कुमार श्रीवास्तव, आनंद कुमार श्रीवास्तव, शशिकांत सिंह, जयानंद यादव,, सुरेश गुप्ता, सुजीत कुमार यादव, अनंत कुमार, संजय कनौजिया उपस्थित रहे।