फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Jewelry worth 25 lakh and cash of 60 thousand stolen from a house in Sultanpur

Chandauli News: सुल्तानपुर में घर से 25 लाख के गहने और 60 हजार नकदी चोरी

Sat, 23 May 2026 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Jewelry worth 25 lakh and cash of 60 thousand stolen from a house in Sultanpur
चंदौली के नवहीं में चोरी के बाद बिखरा सामान। जागरूक पाठक - फोटो : बच्चे की मौत होने के बाद अस्पताल में मौजूद परिजन व ग्रामीण।
चंदौली। सुल्तानपुर गांव में शुक्रवार को चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। लगभग 25 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी सुबह परिवार के लोगों को हुई। सूचना मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पीड़ित सुनील पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात में परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरों में सो रहे थे।
विज्ञापन

देर रात चोर घर में घुसे। दरवाजे की कुंडी बंद कर दी, ताकि परिवार के लोग बाहर न निकल सकें। सुबह जब परिवार के सदस्य जागे तो घर का सामान अस्त-व्यस्त मिला। कमरे में रखी अलमारी का ताला टूटा था। उसमें रखे गहने तथा नकदी गायब थे। पीड़ित का दावा है कि चोरों ने 60 हजार रुपये नकद और 25 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण उठा ले गए। थाना प्रभारी विंदेश्वरी प्रसाद पांडेय ने बताया कि चोरी की घटना की जांच हर पहलू से की जा रही है। संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed