फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Jewellery consignment caught for the second time within a week

Chandauli News: एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार पकड़ी गहनों की खेप

Thu, 14 Aug 2025 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Jewellery consignment caught for the second time within a week
आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने बुधवार की सुबह स्थानीय रेलवे स्टेशन से 8.5 किलो चांदी के जेवरात के साथ दो युवकों को पकड़ा है। दोनों जेवरात वाराणसी से बिहार ले जा रहे थे। जेवरात की कीमत 4.47 लाख 817 रुपये है।
विज्ञापन

जेवरात बरामद होने की सूचना आयकर विभाग वाराणसी को दी गई। मौके पर पहुंचे आयकर विभाग के अधिकारी जेवरात और युवकों को अपने साथ ले गए। आगे की कार्रवाई आयकर विभाग की टीम करेगी।
विज्ञापन

आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत और जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस और बिहार चुनाव को देखते हुए स्टेशन पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरपीएफ, जीआरपी और सीआईबी की संयुक्त टीम बुधवार की सुबह 10 बजे स्टेशन पर जांच कर रही थी। इसी बीच फुट ओवरब्रिज पर दो व्यक्ति बैग लिए संदिग्ध हाल में दिखे। दोनों को रोक कर बैग की तलाशी लेने पर उसमें चांदी के जेवरात बरामद हुए।
दोनों जेवरात के संबंध में कोई कागजात नहीं दिखा सके। दोनों को पकड़ कर आरपीएफ पोस्ट पर लाया गया। दोनों ने अपना नाम मनीष यादव निवासी पियरी, थाना कोतवाली चौक वाराणसी और प्रशांत कुमार वर्मा निवासी मकान नंबर 53/78 ए, मधनेश्वर, थाना कोतवाली चौक वाराणसी बताया।

बैग में 7 पैकेट में चांदी के 194 पीस पायल, एक पैकेट में चांदी के 15 पीस पंजे मिले। तौल करने पर जेवरात का वजन 08.506 किलो मिला। इसका मूल्य बाजार में 4.47 लाख 817 रुपये है। जेवरात बरामदगी की सूचना आयकर विभाग वाराणसी को दी गई। पोस्ट पर आए आयकर अधिकारी राजेश कुमार बरामद जेवरात और आरोपियों को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed