फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Jewelery worth 15 lakhs stolen from shop

दुकान में सेंध लगाकर 15 लाख रुपये मूल्य के आभूषण चुराए

Mon, 11 Oct 2021 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Jewelery worth 15 lakhs stolen from shop
पड़ाव। अलीनगर थाना अंतर्गत चांदीतारा गांव में बाबा व्यास मंदिर के समीप स्थित आभूषण की दुकान में सेंध लगाकर घुसे चोरों ने शनिवार की रात नकदी सहित 15 लाख रुपये मूल्य के सोने चांदी के आभूषण चुरा लिए। सुबह चोरी का पता चला। चोरों ने छह वर्ष पहले भी इसी दुकान को निशाना बनाया था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया। चोरी की भीषण घटना से इलाके में दहशत है।
विज्ञापन

चांदीतारा गांव निवासी अछैवर वर्मा के आभूषणों की दुकान व्यास मंदिर साहूपुरी के समीप स्थित है। प्रतिदिन की तरह शनिवार की रात अछैवर दुकान बंद कर अपने घर चला गए। रविवार की भोर में कुछ लोग टहलने निकले तो दुकान के पीछले हिस्से में सेंध लगा देख इसकी सूचना अछैवर को दी। सूचना मिलते ही अछैवर दुकान पर पहुंचे और शटर उठाकर देखा तो अंदर का नजारा देख कर भौचक रह गया। अछैवर के अनुसार चोरों ने 85 ग्राम सोना, साढ़े आठ किलो चांदी के पायल, पैजनी, करधनी , घुंघरू, अंगूठी, चांदी का सिक्का और 12 हजार रुपये नकदी चुराए हैं। चोरी के सामान की कीमत लगभग 15 लाख रुपये है। भुक्तभोगी ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की। समीप की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी देखा। फूटेज में चार लोग सेंध लगाते दिख रहे हैं। पुलिस इसी के आधार पर छानबीन में जुट गई है। अछैवर ने बताया कि छह वर्ष पहले 2015 में भी चोरों ने इस दुकान को निशाना बनाया था। इस घटना से इलाके में दहशत है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि पुलिस रात में नियमित गश्त नहीं कर रही है। इसी वजह से चोरी की घटनाएं बढ़ी है। इस संबंध में सीओ सदर अनिल राय ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। अलीनगर पुलिस मामलेे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed