फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Jewelery being taken away smuggled recovered,

तस्करी कर ले जाए जा रहे आभूषण बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Wed, 29 Jun 2022 06:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 06:57 PM IST
विज्ञापन
Jewelery being taken away smuggled recovered,
पीडीडीयू नगर। राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने मंगलवार की दोपहर में चेकिंग के दौरान तस्करी कर ले जाए जा रहे सोने के आभूषण के साथ एक को गिरफ्तार किया। बरामद आभूषण की कीमत 18 लाख रुपये आंकी गई है। आभूषण और तस्करी के आरोपी को वाराणसी आए आयकर विभाग के अधिकारियों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर में जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह, आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी बीच प्लेटफार्म संख्या एक और दो के पश्चिमी छोर पर नाम पट्टिका के समीप एक युवक संदिग्ध हाल में दिखा। उसे पकड़ कर उसके झोले की तलाशी ली गई तो उसमें सोने, चांदी के आभूषण और रत्न मिले। युवक को पकड़ कर थाने लाकर जांच की गई तो झोले में छोटे, बड़े, लंबे, चौकोर, काले रंग की डाई में चिपके आभूषण 166 पीस और एक अखबारी कागज में छोटे, बड़े, लंबे पीले व काले रंग के आभूूषण के टुकड़े मिले। इसका वजन करने पर 499.710 ग्राम मिला। पूछताछ में युवक ने अपना नाम हशीजुल रहमान शेख शेख निवासी हरीपुर थाना दादपुल, हुगली पश्चिम बंगाल बताया। जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि युवक वाराणसी से आभूषण हुगली ले जा रहा था। बुधवार को उसे और बरामद आभूषणों को आयकर विभाग की टीम को सौंप दिया गया है। बरामदगी टीम में जीआरपी के एसआई संतोष कुमार ओझा, आरपीएफ के एएसआई आकाश रंजन कुमार, जीआरपी कांस्टेबल राजबहादुर सरोज, महफूज अली, सुशील कुमार यादव, सीआईबी के पवन कुमार रहे।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने बुधवार की भोर में गश्त के दौरान स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक और दो के पश्चिमी छोर पर लाइन शहीद बाबा की मजार के पास से चोरी की मोबाइल फोन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया। जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार मनी कुमार राय निवासी अगियांव थाना अगियांव जिला भोजपुर बिहार लंबे समय से प्लेटफार्म और ट्रेनों में यात्रियों के सामान चुराता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed