फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   jewelery and cash stolen

तीन लाख के जेवर व नकदी चोरी

Wed, 28 Jan 2015 01:45 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Wed, 28 Jan 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
jewelery and cash stolen
स्थानीय गौतम नगर में रविवार की रात चोर रणजीत गुप्ता के आवास में ताला
विज्ञापन
तोड़कर घुसे और करीब तीन लाख के आभूषण व 23 हजार रुपये नकदी समेत अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।


उस वक्त घर में कोई नहीं था। सोमवार की सुबह परिवार वालों के घर लौटने पर चोरी का पता चला। सूचना के बाद भी पुलिस घंटों विलंब से पहुंची। जिससे लोगों में नाराजगी रही।


बबुरी क्षेत्र के धनेजा गांव के मूल निवासी रणजीत गुप्ता का वार्ड नंबर 10, गौतम नगर में मकान है। रविवार को रणजीत अपनी पत्नी ऊषा व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अपनी ससुराल नई बाजार गए हुए थे। रात को मौका देखकर चोर मुख्य गेट के ऊपर से घर में प्रवेश कर गए।

इसके बाद कमरों में रखी आलमारी, बाक्स, अटैची आदि को खंगाल डाला। सोमवार की सुबह जब रणजीत परिवार समेत घर लौटे तो देखा कि कमरे खुले हुए थे और अंदर सामान बिखरा पड़ा था।

 शोरगुल सुनकर आसपास के लोग वहां जुट गए। पीड़ित रणजीत ने बताया कि चोरी गए सामानों में सोने की दो चेन, दो मंगलसूत्र, एक हार, सोने की दस अंगूठी, एक झूमका, कान की बाली (करीब तीन लाख रुपये) व 23 हजार रुपये नकदी समेत कीमती कपड़े शामिल हैं।

इसके अलावा चोर सिलाई मशीन, सिलिंडर व घर में रखे अन्य कीमती सामान भी ले गए। लोगों ने घटना की सूचना 100 नंबर पर पुलिस को दी। भुक्तभोगी ने तहरीर कोतवाली पुलिस को दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed