फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Jesus Christ descended at midnight, carol songs echoed

Chandauli News: आधी रात को अवतरित हुए ईसा मसीह, गूंजे कैरोल गीत

Wed, 25 Dec 2024 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Jesus Christ descended at midnight, carol songs echoed
पीडीडीयू नगर। मनुष्य को उसके पापों से मुक्ति दिलाने वाले, संसार को प्रेम का संदेश देने वाले प्रभु यीशु ने मंगलवार की रात चरनी में जन्म लिया। इसके साथ मसीही समाज के उत्सव मनाया। कैरोल गीत जाते हुए एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। यूरोपियन कॉलोनी स्थित क्राइस्ट द किंग में विशेष प्रार्थना सभा हुई। साथ ही चरनी में प्रभु यीशु के जन्म की झांकी सजाई गई। बुधवार को यहां मेला लगेगा।
विज्ञापन

प्रेम, मानवता का संदेश देने और मनुष्य के पाप हरने के लिए ईश्वर ने अपने पुत्र को धरती पर 25 दिसंबर को भेजा था। प्रभु यीशु ने पूरे जीवन काल में मानव को प्रेम का संदेश दिया और लोगों के पाप लेकर इस दुनियाँ विदा हुए। मान्यता है कि प्रभु ने मेरी नामक एक कुंवारी लड़को के पास गैब्रियल दूत को भेजा। गैब्रियल ने मेरी को चताया कि वह प्रभु के पुत्र को जन्म देगी। बच्चे का नाम जीसस रखा जाएगा। मेरी की सगाई यूसुफ नामक बढ़ई से हुई थी। मेरी ने आधी रात को जीसस को जन्म दिया। उसके बाद उन्हें एक नाद में लिटा दिया। इस प्रकार प्रभु के पुत्र जीसस का जन्म हुआ। इसके बाद से ईसाई समुदाय क्रिसमस का पर्व मनाते आ रहे हैं। क्रिसमस पर्व की पूर्व संध्या पर नगर सहित पूरे जनपद में चर्चा को आकर्षक झालर बत्तियों से सजाया गया था। चर्च में क्रिसमस ट्री भी सजाया गया था। नगर में यूरोपियन कालोनी स्थित प्रभु यीशु कैथोलिक चर्च को आकर्षक ढंग से सजाया गया। यहां येरूशलम नगर और चरनी में प्रभु यीशु के जन्म की झांकी सजाई गई। फादर विजयशांतिराज ने देर रात ग्यारह बजे मीसा का बलिदान किया।
विज्ञापन

यीशु के जन्म लेते हो तालियां बजाकर स्वागत किया गया तथा एक दूसरे गले मिलकर क्रिसमस की बधाई दी। इस दौरान क्रिसमस ट्री के पास मोमवती जाकर प्रभु का आशीर्वाद लिया। मसीही समुदाय ने केक काटकर पटाके फोड़े। बुधवार को चर्च परिसर में भव्य मेला लगेगा।

अंबाला सिटी के श्री बाउली साहिब गुरुद्वारा साहिब में आयोजित प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को सम्

अंबाला सिटी के श्री बाउली साहिब गुरुद्वारा साहिब में आयोजित प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को सम्- फोटो : वृंदावन में देवरहा बाबा की जलसमाधि के दौरान मौजूद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी व अन्य। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed