फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   jeetee rod chaudeekaran mein tree traansaplaant masheen ka upayog karane kee maang

Chandauli News: जीटी रोड चौड़ीकरण में ट्री ट्रांसप्लांट मशीन का उपयोग करने की मांग

Sun, 22 Jan 2023 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
jeetee rod chaudeekaran mein tree traansaplaant masheen ka upayog karane kee maang
पीडीडीयू नगर। ग्रीन हाउस क्लब के सदस्यों ने मांग किया है कि पड़ाव से पचपेड़वा तक हो रहे सड़क चौड़ीकरण में किसी पेड़ को ना काटा जाए बल्कि उन्हें ट्री ट्रांसप्लांट मशीन से स्थानांतरित कर सुरक्षित जगह पर स्थापित किया जाए। इससे पर्यावरण को नुकसान से बचाया जा सकता है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती की पूर्व संध्या पर सुभाष पार्क में ग्रीन हाउस क्लब ने 20 पौधों का रोपण किया। मुख्य अतिथि श्री सेवा समिति के अध्यक्ष सतीश जिंदल ने क्रिसमस ट्री का रोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ग्रीन हाउस क्लब के अध्यक्ष पवन तिवारी की अगुवाई में रविवार को संस्था के सदस्यों ने गुलमोहर, बेल, आंवला, कनैल और क्रिसमस समेत 20 पौधों को पार्क में रोपा। सतीश जिंदल ने कहा कि ऑक्सीजन के स्रोत इन पौधों का रोपण कर ग्रीन हाउस क्लब ने पर्यावरण के क्षेत्र में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है। क्लब के सदस्य पर्यावरण संरक्षण को लेकर सक्रिय हैं। कार्यक्रम में बेचन केसरी, संजय जायसवाल, सतीश चंद पाठक, डा जैनुद्दीन, गुरदीप सिंह, अनूप कर्णवाल, वीरेंद्र सिंह, डा उमेश चंद्र, गोपाल कुमार, दिलीप जायसवाल, चंद्रकांत तिवारी उर्फ डब्बा, अखिलेश तिवारी आदि मौजूद रहे। संस्था के सदस्यों ने कहा कि नगर के सुभाष पार्क में कई पुराने पेड़ों को काटकर फव्वारा का निर्माण किया गया है। वहीं चंधासी स्थित हर्बल गलियारा मार्ग पर पिछले दिनों क्लब के सदस्यों द्वारा लगाए गए ट्री गार्ड सहित पौधों को गैस पाइपलाइन बिछाई जाने के दौरान नष्ट कर दिया गया। यह ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed