फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Janakpur minor broke, paddy crop of 22 villages in danger

Chandauli News: जनकपुर माइनर टूटी, 22 गांवों की धान की फसल पर संकट

Thu, 10 Jul 2025 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Janakpur minor broke, paddy crop of 22 villages in danger
इलिया। धान की रोपाई के लिए पानी मिलने की आस लगाए बैठे किसानों को मायूसी हाथ लगी है। बुधवार को लतीफशाह डैम से जनकपुर माइनर में पानी छोड़े जाने के कुछ ही देर बाद माइनर 200 मीटर आगे टूट गई। इससे पानी बहकर राइट कर्मनाशा नहर में चला गया। इसके चलते माइनर को तत्काल बंद करना पड़ा।
विज्ञापन

जनकपुर माइनर से करीब 22 गांवों के किसान फसलों की सिंचाई करते हैं। मौजूदा समय में धान की नर्सरी तैयार हो चुकी है और खेतों में रोपाई का काम शुरू होने वाला था। बुधवार को किसानों की मांग पर सिंचाई विभाग की तरफ से राइट कर्मनाशा नहर के साथ जनकपुर माइनर में भी पानी छोड़ा गया। इस बीच जनकपुर माइनर में वर्षों से जमी मिट्टी और सिल्ट की सफाई नहीं की गई थी और जैसे ही पानी का प्रवाह बढ़ा, उसका दबाव माइनर की कच्ची दीवार झेल नहीं सकी और नहर महज एक घंटे में ही टूट गई। माइनर टूटने के बाद वहां का सारा पानी बहकर राइट कर्मनाशा नहर में पहुंच गया। सिंचाई विभाग ने नुकसान रोकने के लिए तुरंत पानी बंद कर दिया। जनकपुर माइनर के सहारे खेती करने वाले किसानों का कहना है कि अब रोपाई का समय आ गया है, लेकिन पानी नहीं मिलने से खेत सूखे पड़े हैं। अगर जल्दी ही माइनर की मरम्मत नहीं हुई और वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई तो धान की पूरी फसल पर संकट मंडरा सकता है। सिंचाई विभाग के अभियंता मुनिराज यादव का कहना है कि माइनर टूटने की जानकारी मिली है। जल्दी ही उसकी मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed