{"_id":"2749b61a8ce678128d5260284918b023","slug":"jamtook-nine-km-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ किमी लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ किमी लगा जाम
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Thu, 05 Mar 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैयदराजा-जमानियां राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार की रात बालू और मिट्टी
विज्ञापन
लादकर दो-दो ट्रकें बरुइन गांव और तलाशपुर गांव के पास मिट्टी में धंस गईं।
चार ट्रकों के धस जाने से मार्ग पर जमानियां मोड़ से लेकर धमिना तक करीब नौ किलोमीटर का लंबा जाम लग गया। जाम में फंसने के चलते वाहन चालक बेहाल रहे। देर रात तक जाम लगा रहा।
इन दिनों सैयदराजा-जमानियां राष्ट्रीय राजमार्ग पर चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। मार्ग पर कार्यदायी संस्था द्वारा जगह-जगह मिट्टी, गिट्टी गिराकर निर्माण का कार्य किया जा रहा है।
इसी दौरान मंगलवार की रात करीब दस बजे डेहरी-आन-सोन से बालू लादकर गाजीपुर की ओर जा रहा एक ट्रक तलाशपुर गांव के पास फंस गया। वहीं गिट्टी लदे दूसरे ट्रक चालक ने जब बगल से निकलने का प्रयास किया, तो वह भी मिट्टी में धस गया।
दूसरी ओर सैयदराजा-जमानियां मार्ग पर बरुइन गांव के पास भी दो ट्रकें अगल-बगल मिट्टी में धंस गए। जिससे मार्ग पर बरुइन मोड़ से धमिना गांव तक करीब नौ किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
जाम से सबसे ज्यादा दिक्कत सुबह बोर्ड की परीक्षा देने जा रहे परीक्षार्थियों को हुई। मार्ग पर जाम के चलते उन्हें कोई वाहन केंद्र के लिए नहीं मिला। किसी तरह से केंद्र तक पहुंचकर बोर्ड की परीक्षा दी।
जाम के चलते असना, कंजेहरा, कोदई, तलाशपुर आदि गांवों के लोग बेहाल रहे। बता दें कि करीब 28 करोड़ रुपये की लागत से पिछले ढाई वर्ष से मार्ग का निर्माण चल रहा है, लेकिन अब तक मिट्टी का ही कार्य पूरा नहीं हो सका है। जिसके चलते बारिश होने पर जाम का लगना आम समस्या है।