फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Jaggery and green fodder fed to cow

गाय को खिलाया गुड़ और हरा चारा

Mon, 23 Nov 2020 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
Jaggery and green fodder fed to cow
पीडीडीयू नगर। जिले में गोपाष्टमी का पर्व विधि विधान से मनाया गया। जगह जगह गौशाला में गायों की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद गाय को हरा चारा और गुड़ खिलाया गया। इस मौके पर हुई गोष्ठी में गोपालन के महत्व को बताया गया। नगर के अलीनगर वार्ड नंबर नौ मुगलचक स्थित गौशाला में गोपाल अष्टमी पर विधायक साधना सिंह ने विधि-विधान से गाय की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

विधायक ने गाय को माला पहनाकर चंदन, रोरी लगाने के बाद गुड़ व हरा चारा खिलाया। इस मौके पर हुई गोष्ठी कहा कि गौ सेवा उत्तम सेवा होता है। बिना बोलने वाले पशु की सेवा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। गौशाला में इलाज के अभाव में पशुओं की मरने की शिकायत पर पशु चिकित्साधिकारी नियमताबाद डॉ. जेपी सिंह पर नाराजगी जताई। कहा कि प्रतिदिन गौशाला में पशुओं का इलाज होना चाहिए। किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर सभासद प्रतिनिधि शिव शंकर शर्मा ,विक्की सिंह, पीयूष सिंह, मनीष सिंह ,रोहन ,रवि ,सुनील प्रिंस जायसवाल, राकेश तिवारी,पशु चिकित्सालय से महेंद्र ,सुदर्शन राम ,कुंदन, मोहम्मद सलीम ,आशीष चंद्र ,विकास केसरी ,राजकुमार रहे।
विज्ञापन

नियामताबाद संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के कठौड़ी स्थित वृहद गौवंश आश्रय स्थल में ऽगोपाष्टमीऽ विधि विधान से मनाई गई। मुख्य अतिथि के रूप में आए भाजपा काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष रमेश जायसवाल ने कहा कि गाय पशु नहीं मां के समान है। भारतीय संस्कृति में गाय का दर्जा भवसागर पार कराने तक है। गौपूजन से मन स्वस्थ्य व शांत रहता है। इससे इंसान को धनात्मक ऊर्जा मिलती है ,जो मानव स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होती है। इस अवसर पर , तहसीलदार आनंद कन्नौजिया, नियामताबाद बीडीओ रक्षिता सिंह,आनंद कन्नौजिया, प्रधान विमला देवी, सतीश बिंद ने पूजन अर्चन किया। इस अवसर पर संतोष जायसवाल, राहुल जायसवाल , कमलेश , सुरेश गुप्ता, बृजमोहन जायसवाल, नारद पासवान, राजेश , इंतियाज, अजय, बेचन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चकिया। स्थानीय राजकीय पशु चिकित्सालय परिसर स्थित गोवंश आश्रय स्थल पर गोपाष्टमी पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गायों की पूजा अर्चना की गई। मुख्य अतिथि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष डॉ. प्रदीप मौर्य और नगर पंचायत प्रशासक एसडीएम अजय मिश्र ने गायों को फल और गुड खिलाया। इस अवसर पर राजकीय पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरपी भारती, लिपिक राजनाथ सिंह यादव, गुलाब मौर्य, राजेंद्र तिवारी, प्रकाश विश्वकर्मा, निजामुद्दीन वारसी, मुकेश श्रीवास्तव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed