फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Jaam struck people

ट्रक का गुल्ला टूटने से लगा 30 किलोमीटर तक जाम

Sun, 08 May 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो, अमर उजाला चंदौली Updated Sun, 08 May 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
Jaam struck people
दुर्घटनाओं के कारण मार्ग बाधित होने से लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
सैयदराजा-जमानियां राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की रात दस बजे अमड़ा एकल पुलिया के पास ट्रक गुल्ला टूट गया। इससे मार्ग पर वाहनों का जमानियां कस्बा से लेकर सैयदराजा तक करीब 30 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। शनिवार को शाम करीब 21 घंटे बाद जाम खुला और वाहनों का आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बिहार के डेहरी अनसोन से बालू लादकर जमानियां की ओर जा रहे ट्रक का गुल्ला अमड़ा एकल पुलिया के पास टूट गया। इससे मार्ग पर जमानियां कस्बा से लेकर सैयदराजा तक वाहनों का करीब 30 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। रात को आए तूफान के चलते बरूईन स्थित पेट्रोल पंप के पास सड़क एक पेड़ पर गिर गया। इससे मार्ग पर जाम की स्थिति और विकट हो गई। शनिवार को दिन में ग्रामीणों के सहयोग से पेड़ को काटकर मार्ग पर से हटा दिया गया लेकिन इससे जाम पर कोई असर नहीं पड़ा। जाम की स्थिति जस की तस बनी हुई है। जाम के चलते चालक भूख प्यास से बिलबिला उठे थे। अमड़ा व असना एकल पुलिया के पास वाहनों के खराब होने से अक्सर सैयदराजा से जमानियां तक कई-कई घंटे तक जाम लगा रहता है। पिछले तीन मई को भी करीब नौ किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ था।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed