{"_id":"6307caf1b2c0920de736b151","slug":"ishwar-in-hundred-meters-nishad-first-in-two-hundred-meters-chandauli-news-vns6709036115","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ मीटर दौड़ में ईश्वर और दो सौ मीटर में निषाद रहे प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ मीटर दौड़ में ईश्वर और दो सौ मीटर में निषाद रहे प्रथम
विज्ञापन
मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज परिसर में फीता काटकर खेलकूद प्रतियोगिता शुभारंभ कर?
- फोटो : CHANDAULI
चंदौली। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज परिसर में ब्लाक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका शुभारंभ ब्लाक प्रमुख संजय सिंह बबलू ने फीता काटकर किया। इसमें सौ मीटर दौड़ में ईश्वर और दो सौ मीटर की दौड़ में निषाद कुमार प्रथम रहे।
प्रतियोगिता के बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रामप्रवेश द्वितीय और निषाद कुमार तृतीय स्थान पर रहे। वहीं 200 मीटर में मोहम्मद कैफ द्वितीय व आदित्य यादव को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। जबकि चार सौ मीटर में राधेश्याम प्रथम, नन्दन कुमार द्वितीय एवं आदित्य को तृतीय स्थान मिला। इसके अलावा आठ सौ मीटर में धर्मेंद्र प्रथम, सुनील यादव द्वितीय, अरविंद पाल तृतीय, 1500 मीटर में नीरज यादव प्रथम, राहुल द्वितीय, अरविंद तृतीय और तीन हजार मीटर दौड़ में नीरज प्रथम, राहुल द्वितीय व सत्यम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
गोला प्रक्षेप में अतुल पांडेय प्रथम, अर्जुन विश्वकर्मा द्वितीय व विशाल को तृतीय स्थान मिला। वालीबाल में महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज विजेता और मैढ़ी उपविजेता रहा। कबड्डी में नेगुरा विजेता और हथियानी को उपविजेता घोषित किया गया। इसके अतिरिक्त बालिका वर्ग की सौ मीटर दौड़ में अविनाशी सिंह प्रथम, अंकिता द्वितीय और मनीषा तृतीय रही। वहीं दो सौ मीटर में सुमन तिवारी, मनीषा द्वितीय व अंकिता को तृतीय स्थान मिला। जबकि चार चौ मीटर में सुमन प्रथम, अंकिता द्वितीय व काजल तृतीय, आठ सौ मीटर में सुमन प्रथम, सोनाली द्वितीय व काजल द्वितीय, 1500 मीटर में सोनाली प्रथम, अंकिता द्वितीय एवं मनीषा तृतीय स्थान पर रही। गोला व चक्का प्रक्षेप में नेहा प्रथम औरा रानी को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। वालीबाल और कबड्डी में में महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज की बालिका विजेता रही और जसुरी को उपविजेता घोषित किया गया। इस मौके पर युवा कल्याण अधिकारी सुभाषिनी, व्यायाम प्रशिक्षक मदन लाल, सदर बीओ दिशा वेताल, धानापुर बीओ राजन यादव, खेल अध्यापक संतोष सिंह, विश्राम पाल, कमलेश सिंह, अरविंद सिंह, अशोक सिंह, जयभारत, संतोष कुमार, नरेंद्र दुबे, आशीष सिंह, पंचम, उदयनारायण मौर्य, अनिल कुमार, संदीप सिंह रहे।