कैसे मिलेगा इंसाफ: पहले नकली पुलिस ने लूटी बाइक, शिकायत करने थाने पहुंचा तो असली पुलिस ने 'लूटे' पैसे
गगन ने बताया कि मंगलवार की सुबह सात बजे वो अपने घर भदोही बाइक से जा रहे थे। वाराणसी के विश्वसुंदरी पुल के उस पार पुलिस लिखे वाहन पर छह लोग मौजूद थे। उन्होंने गाड़ी रोकने का इशारा किया। गाड़ी रोकी तो कागज मांगे। कागज मेरे पास नहीं थे। इसके बाद उन्होंने जबरन मेरा हाथ पकड़कर मोबाइल और गाड़ी छीन ली।
विस्तार
एक व्यक्ति को पहले नकली और फिर असली पुलिस के द्वारा लूटने का मामला सामने आया है। रामनगर के एक कंपनी में काम करने वाले गगन पांडेय की बाइक भदोही जाते समय वाराणसी के विश्वसुंदरी पुल के पास छह लोगों ने नकली पुलिस बनकर छीन ली। जानकारी न होने पर वह चंदौली थाने पहुंचा। जहां दो होमगार्ड ने 200 रुपये लेकर उसे चंदौली में बाइक चोरी होने की शिकायत लिखवाई पर इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने इसे पकड़ लिया और पीड़ित के पैसे वापस कराए, होमगार्ड को फटकार लगाई और कार्रवाई की बात कही।
भदोही के गोपीगंज निवासी गगन कुमार पांडेय (25) रामनगर के एक कंपनी में काम करते हैं और पटनवा गांव में किराए का कमरा लेकर रहते हैं। गगन ने बताया कि मंगलवार की सुबह सात बजे वे अपने घर भदोही बाइक से जा रहे थे। वाराणसी के विश्वसुंदरी पुल के उस पार पुलिस लिखे वाहन पर छह लोग मौजूद थे। उन्होंने गाड़ी रोकने का इशारा किया। गाड़ी रोकी तो कागज मांगे। कागज मेरे पास नहीं थे। इसके बाद उन्होंने जबरन मेरा हाथ पकड़कर मोबाइल और गाड़ी छीन लिया। रोकने पर मुझे मारा भी। मैने काफी कोशिश की और चिल्लाया भी लेकिन किसी ने मदद नहीं की।
उन्होंने देखा और जांच कराया इसके बाद मुझसे सच पूछने लगे तो मैने सच बता दिया कि मेरे से पैसे लेकर तहरीर लिखवाई गई है।इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने इसके बाद दोनो होमगार्ड जवानों को बुलाकर कड़ी फटकार लगाई और थाने में बैठा दिया। कहा कि आप रामनगर थाने जाइए वहां शिकायत कीजिए। मैं उसके बाद रामनगर थाने में गया तो वहां से कहा गया कि जहां आपके साथ घटना हुई है वह रमना चौकी में आता है। गगन ने बताया कि रमना चौकी जाने पर वहां के पुलिसकर्मियों ने कहा कि तुम लूट का तहरीर मत दो तुम तहरीर में लिखो कि तुम सोच के लिए गए थे और किसी ने तुम्हारी बाइक चुरा ली है।
पीड़ित के तहरीर के आधार पर तुरंत उसके बताए स्थान पर पुलिस टीम भेजा पर मामला संदिग्ध दिखा। उससे पूछताछ की तो उसने सच्चाई बता दी कि मामला वाराणसी के विश्वसुंदरी पुल के पास है।दो होमगार्ड से पैसे लेकर गलत तहरीर बनवाने की बात भी की जिसके बाद पैसे वापस कराए और दोनो होमगार्ड जवानों को बैठाया। उनपर कार्रवाई होगी। -राजीव सिंह, इंस्पेक्टर, चंदौली