{"_id":"61463b388ebc3e3ee81caec7","slug":"irrigation-gate-coupling-of-chandraprabha-dam-broken-chandauli-news-vns6122292186","type":"story","status":"publish","title_hn":"चन्द्रप्रभा बांध के सिंचाई गेट का कपलिंग टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चन्द्रप्रभा बांध के सिंचाई गेट का कपलिंग टूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकिया। सिंचाई विभाग चंद्रप्रभा प्रखंड के चंद्रप्रभा बांध के सिंचाई स्लूज गेट का कपलिंग टूटने से गेट के बंद होने में दिक्कत हो रही है। जिसके कारण सिंचाई के लिए पानी की जरूरत न होने पर भी गेट को बंद नहीं किया जा सकता। इसके चलते बांध से पिछले 15 दिनों से 200 क्यूसेक पानी अनवरत चन्द्रप्रभा नदी में गिर रहा है। जिससे भविष्य में किसानों को सिंचाई के दौरान संकट का सामना करना पड़ सकता है।
चंद्रप्रभा नदी पर निर्मित 33 हजार एकड़ चकिया तहसील के मैदानी क्षेत्रों के खेतों की सीधे सिंचाई करने तथा लिफ्ट कैनालो एवं पंप कैनाल के जरिये 10 हजार एकड़ खेतों को सिंचित करने के लिए पानी देने वाला तीन हजार मिलियन घनफिट क्षमता वाले चंद्र्रप्रभा बांध के पूरे न भरे होेने पर सिंचाई स्लूज गेट से मुजफ्फरपुर बीयर के जरिये दर्जन भर नहरों का संचालन किया जाता है। 15 दिन पहले पानी के दबाव तथा गेट के कमजोर होने के कारण सिंचाई स्लूज गेट की कपलिंग टूट गयी है। जिसके कारण सिंचाई की जरूरत न होने पर भी बांध का 200 क्यूसेक पानी 24 घंटे चन्द्रप्रभा नदी में गिर रहा है। गेट जल्द ठीक न होने पर पानी के लगातार निकलने से भविष्य में किसानों को सिंचाई के लिए पानी की समस्या खड़ी हो सकती है। बांध के अवर अभियंता राजकुमार ने कहा कि कपलिंग टूट जाने के कारण गेट तिरछा हो गया है। जिसकी मरम्मत कराने के लिए गये कारीगरों ने बताया कि गेट बंद तो हो सकता है लेकिन फिलहाल उसे खोला नहीं जा सकता। चंद्रप्रभा प्रखंड के अधिशासी अभियंता सर्वेश चंद्र सिन्हा ने कहा कि खराब गेट की मरम्मत के लिए मैकेनिकल विभाग को सूचित कर दिया गया है।