फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Invitation to accident 110 children are crossing the six lane daily risking their lives

Chandauli : दुर्घटना को दावत, जान जोखिम में डालकर रोजाना सिक्स लेन पार कर रहे 110 बच्चे

Sun, 15 Dec 2024 08:08 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 15 Dec 2024 08:08 PM IST
सार

कभी भी दुर्घटना हो सकती है। ये तस्वीर दुलहीपुर के स्थानीय परिषदीय स्कूल की है। स्कूल सड़क से सटा है लेकिन न तो यहां जेब्रा लाइन बनी है और न ही कट लिहाजा हादसे का डर सता रहा है। बच्चों को मजबूर में सड़क पार करना पड़ रहा है। अधिकारियों की माने तो व्यवस्था बनाई जा रही है। 

विज्ञापन
Invitation to accident 110 children are crossing the six lane daily risking their lives
जान जोखिम में डालकर सड़क पार करते स्कूली बच्चे - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दुलहीपुर स्थानीय परिषदीय विद्यालय के 110 बच्चे रोजाना सुबह और शाम जान जोखिम में डालकर सिक्स लेन पार कर रहे हैं। सड़क से सटे स्कूल होने के बाद भी निर्माण के दौरान कोई कट, क्रासिंग, चेतावनी बोर्ड या फिर जेब्रा लाइन भी नहीं बनाया गया है। सड़क से रोजाना 1200 ट्रकों सहित 5000 से ज्यादा वाहन चलते हैं। सिक्स लेन बन जाने से इनकी रफ्तार भी तेज हो गई है। ऐसे में कभी भी हादसा हो सकता है। पड़ाव से गोधना तक सिक्स लेन का निर्माण किया जा रहा है।

विज्ञापन


फिलहाल पड़ाव से दुलहीपुर तक सिक्स लेन का निर्माण पूरा हो गया है और पीडीडीयू नगर में निर्माण चल रहा है। सिक्स लेन से सटे दुलहीपुर में परिषदीय विद्यालय है। जिसमें रोजाना 110 बच्चे पढ़ने आते हैं। दुलहीपुर, करवत, डांडी आदि सभी गांव स्कूल के दूसरे तरफ ही पड़ते हैं। ऐसे में वहां से स्कूल आने वाले बच्चों को सुबह स्कूल आने के समय और शाम को छुट्टी होने के बाद सिक्स लेन को पैदल ही पार करना पड़ता है। 110 में 50 से ज्यादा बच्चे 5-10 साल के हैं, ऐसे में कभी भी हादसा हो सकता है।
विज्ञापन




नियमत: सड़क के निर्माण के दौरान स्कूल या फिर कोई सार्वजनिक जगह होने पर ओवरब्रिज, क्रासिंग या फिर जेब्रा लाइन ही बना दी जाती है ताकि वाहन चालक वहां वाहन धीमा कर सकें लेकिन सिक्स लेन की निर्माण करने वाली कार्यदायी संस्था की ओर से ऐसा कुछ नहीं बनाया गया है। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन राजेश कुमार की माने तो सड़क पर जहां भी ऐसे स्कूल आदि हैं उनके लिए जेब्रा लाइन आदि बनाया जाएगा, लेकिन यह काम पूरा होने के बाद होता है। फिलहाल अगर बच्चे सड़क पार कर रहे हैं तो उसके लिए भी कोई न कोई व्यवस्था जल्द बनवा रहे हैं ताकि उनको कोई हानि न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed