{"_id":"69d94e6185cd39d7950e372a","slug":"investing-in-a-pension-plan-today-serves-as-a-major-support-during-old-age-chandauli-news-c-189-1-svns1010-146949-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पेंशन योजना में आज का निवेश बुढ़ापे का है बड़ा सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पेंशन योजना में आज का निवेश बुढ़ापे का है बड़ा सहारा
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर में पहुंची पेंशन यात्रा। स्रोत : जागरूक पाठक
- फोटो : अग्निकांड के बाद शोकाकुल परिवार।
पीडीडीयू नगर। अमर उजाला बोनस और पेंशन फंड निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) के संयुक्त सहयोग से चल रही एनपीएस पेंशन यात्रा शुक्रवार को जिले में पहुंची। लोगों को पेंशन स्कीम की जानकारी दी गई। बताया गया कि आज का निवेश बुढ़ापे का सहारा है। कैलकुलेटर , ऑडियो-विजुअल टूल्स से आसान भाषा में निवेश के फायदे बताए गए।
पूर्वी उत्तर प्रदेश के करीब 15 जिलों का दौरा कर चंदौली पहुंची वैन ने शहर के साथ ही ग्रामीण अंचल में घूमकर पेंशन की जागरूकता फैलाई। पेंशन यात्रा सुबह सबसे पहले पं. कमलापति त्रिपाठी सिविल हॉस्पिटल पहुंची। यहां आम लोगों के साथ ई-रिक्शा चालक, खाने-पीने के सामान बेचने वाले कारोबारी, निकट के गांवों से पहुंचे ग्रामीण, मंडी में खरीदारी करने आए सब्जी कारोबारी, किराना कारोबारी को जागरूक किया गया। पीएफआरडीए के रिसोर्स पर्सन संजीव निगम ने वैन पर स्मार्ट टीवी की मदद से लोगों को एनपीएस कैलकुलेटर की जानकारी दी। इसकी मदद से लोगों को पता चला कि 60 वर्ष के होने के बाद संभावित रूप से कितनी पेंशन मिल सकेगी। वैन दोपहर करीब 12.30 बजे जिले के अलीनगर ग्राम पहुंची। यहां गांव के मुख्य बाजार के पास खड़ी पीले रंग की वैन को देखकर लोग तेजी से आकर्षित हो गए। यहां कई किसान, राहगीर, स्थानीय निवासी, आसपास के गांवों से आए लोग, पंचायत कर्मचारी और महिलाओं ने बड़ी संख्या में वैन के पास आकर राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) की जानकारी ली।
वैन पर एंकर अक्षय आचार्य ने आगंतुकों से क्विज में आकर्षक सवाल पूछे। सवालों के जवाब देने पर प्रतिभागियों को उपहार भी प्रदान किए। इसके बाद वैन पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर पहुंची। सड़क पर स्टेशन जाने वाले यात्रियों, स्थानीय कारोबारी, नौकरीपेशा लोगों ने वैन के पास रुककर एनपीएस की जानकारी ली।
विज्ञापन
यहां टैक्सी, टेम्पो और ई-रिक्शा चालकों ने भी अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए पेंशन प्रणाली को गहराई से जाना। यहां लोगों को पता चला कि किस प्रकार छोटी-छोटी बचत के साथ बुढ़ापे में पेंशन हासिल की जा सकती है। वैन शनिवार को अपनी यात्रा के अंतिम पड़ाव वाराणसी पहुंचेगी।
एनपीएस जागरूकता वैन उत्तर प्रदेश के 18 दिनों की यात्रा पर निकली है। यह वैन उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में भ्रमण करेगी।यह वैन विशेष रूप से कृषि एवं उससे जुड़े क्षेत्रों तथा नैनो इकाइयों, छोटे उद्यमियों और कारीगरों को एनपीएस के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है।ऑन-द-स्पॉट एनपीएस खाता खोलने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है तथा एनपीएस पेंशन कैलकुलेटर के जरिए भविष्य की पेंशन का अनुमान बताया जा रहा है।