फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Investigation into the death of a woman in Loco Hospital

Chandauli News: लोको अस्पताल में महिला की मौत के मामले की हुई जांच

Fri, 04 Apr 2025 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Investigation into the death of a woman in Loco Hospital
पीडीडीयू नगर। रेलवे के लोको मंडलीय अस्पताल में पिछले दिनों इलाज के दौरान महिला की मौत होने के मामले की जांच शुरू हो गई है। कर्मचारी द्वारा गुहार लगाए जाने के बाद भी बीमार महिला को दूसरे अस्पताल में रेफर नहीं किया गया था। बृहस्पतिवार को दानापुर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने अस्पताल पहुंच कर कागजात की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

लोको मंडलीय अस्पताल की व्यवस्था को लेकर रेलकर्मियों में आक्रोश है। आरोप है कि यहां चिकित्सक इलाज करने में लापरवाही करते हैं। गंभीर रूप बीमार होने पर मरीज को दूसरे अस्पताल में रेफर भी नहीं किया जा रहा है। पिछले दिनों रेलकर्मी की पत्नी की तबीयत खराब हो गई थी। आरोप है कि रेलकर्मी की पत्नी को समय से दूसरे अस्पताल में रेफर नहीं किए जाने और अच्छा उपचार नहीं होने के कारण मौत हो गई। इसकी शिकायत महिला के पति ने रेलवे बोर्ड और पूर्व मध्य रेलवे के जीएम से की। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जीएम ने दानापुर सीएमएस को मामले की जांच का निर्देश दिया। दानापुर मंडलीय अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीके मिश्रा बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे जांच करने पहुंचे। जांच के दौरान बीमार महिला के उपचार और रेफरल से संबंधित कागजात आदि की जांच की। लोको अस्पताल के कर्मचारियों से जरूरी जानकारी ली। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट जीएम को सौपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed