फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Intruders Enter Substation and Beat Power Employee; Accused of Tearing Up Government Documents

Chandauli News: उपकेंद्र में घुसकर बिजलीकर्मी को पीटा, सरकारी कागज फाड़ने का आरोप

Sun, 19 Apr 2026 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Intruders Enter Substation and Beat Power Employee; Accused of Tearing Up Government Documents
टांडाकला। बिजली चोरी के मामले में दर्ज प्राथमिकी से नाराज उपभोक्ता ने शनिवार को मारूफपुर विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचकर बिजली कर्मी के साथ मारपीट की और हंगामा कर कार्यालय में रखे अभिलेख फाड़ दिए। घटना से कर्मचारियों में नाराजगी है।
विज्ञापन

विद्युत निगम के अवर अभियंता सुभाष यादव ने बताया कि हाल ही में जांच के दौरान कुरा गांव निवासी एक व्यक्ति को करीब 8 किलोवाट बिजली बाईपास कर चोरी करते पकड़ा गया था। इसके बाद विभाग की ओर से उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। शनिवार को विद्युत कर्मी धर्मेंद्र यादव प्राथमिकी की कॉपी देने आरोपी के घर गए थे। इससे नाराज संतोष यादव शाम को उपकेंद्र पहुंच गया और वहां मौजूद कर्मियों से गाली-गलौज करते हुए धर्मेंद्र यादव के साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान उसने कार्यालय में रखे अभिलेख भी फाड़ दिए। घटना की सूचना डायल 112 और मारूफपुर चौकी पुलिस को दी गई है। इस संबंध में थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed