फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   interviews left

डेढ़ सौ ने छोड़ा इंटरव्यू

Thu, 06 Oct 2016 01:13 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Thu, 06 Oct 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
interviews left
संविदा सफाईकर्मी पद पर अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेते अधिकारीगण।
नगर पंचायत में संविदा पर सफाई कर्मियों की भर्ती के लिए बुधवार को प्रक्रिया आंरभ हुई। प्रथम दिन 650 अभ्यर्थियों में सिर्फ पांच सौ अभ्यर्थी ही साक्षात्कार के लिए पहुंचे। सारक्षात्कार के बाद सभी को प्रायोगिक परीक्षा के लिए भेजा गया। सभी से  नगर पंचायत स्थित तालाब की सफाई करायी गयी। जबकि नगर पालिका परिषद मुगलसराय में इस भर्ती प्रक्रिया के तहत गंदे नालों की सफाई करायी गयी थी।
विज्ञापन

नगर पंचायत में संविदा पर 39 सफाईकर्मियों की भर्ती होनी है। जिसमें 1900 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। पहले दिन बुधवार को साक्षात्कार के लिए 650  अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र भेजा गया था जिसमें सिर्फ पांच अभ्यर्थी ही शामिल हुए। प्रक्रिया के तहत सबसे अभ्यर्थियों को फार्म में भरी गयी सूचना के अनुसार दस्तावेजों का मिलान किया गया। जिसके बाद अभ्यर्थियों को पांच- पांच के समूह में साक्षात्कार के लिए साक्षात्कार पैनल के समक्ष भेजा गया। जहां अधिकारियों ने उनसे परिचय के साथ सफाई और स्वास्थ्य से संबंधित सवाल पूछे। जहां अभ्यर्थियों ने अपने-अपने हिसाब से जवाब दिया।
विज्ञापन

इस प्रक्रिया के बाद अभ्यर्थियों को प्रायोगिक परीक्षा के लिए नगर पंचायत स्थित तालाब के किनारे ले जाया गया। जहां उनके हाथों में झाड़ू देकर घाट की सीढ़ियों की सफाई करायी गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि इसके पूर्व नगर पालिका परिषद मुगलसराय में भी साक्षात्कार एवं प्रायोगिक परीक्षा हुई थी। जिसमें अभ्यर्थियों को गंदे नालों में उतार कर सिल्ट उठवाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed