{"_id":"60d0c5c08ebc3ec8476d93a0","slug":"international-yoga-day-people-from-house-to-house-in-chandauli-did-yoga-to-stay-healthy-chandauli-news-vns59611764","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय योग दिवसः चंदौली में घर-घर लोगों ने निरोग रहने के लिए किया योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय योग दिवसः चंदौली में घर-घर लोगों ने निरोग रहने के लिए किया योग
विज्ञापन
कमालपुर के इनायतपुर में योगाभ्यास करते ग्रामीण।
- फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। कोरोना की दूसरी लहर से उबरते हुए लोगों ने विश्व योग दिवस पर, करें योग रहें निरोग का नारा बुलंद हुआ। निरोगी काया की चाह में लोगों ने योग किया और उसके महत्व को बताया। कोरोना की वजह से सामूहिक योग की बजाए लोगों ने घरों में योगाभ्यास को तरजीह दी। योगाभ्यास करते हुए वीडियो सोशल साइट पर शेयर किया। वहीं विभिन्न संगठनों ने ऑनलाइन शिविर आयोजित कर लोगों को योग से जुड़ने का आह्वान किया। सरकारी गैर सरकारी विभागों के कार्यालयों में भोर में कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए योगाभ्यास किया गया।
भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई की ओर से नगर के कैलाशपुुरी स्थित पोद्दार भवन में और कोट माता मंदिर मुगलचक में योग शिविर का आयोजन किया गया। योग गुरु रामनारायण जायसवाल एवं राजेश योगी न विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया। इस मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ने योग को मानवता के लिए चमत्कारी वरदान बताया। इस अवसर पर रमेश जायसवाल, अनिल गुप्ता गुड्डू, अखिल पोद्दार, अशोक सैनी, आलोक वरुण, सतीश चौहान, सुनील श्रीवास्तव, भानू तिवारी, भरत चौहान, कुंदन सिंह, जेपी गुप्ता, राहुल जायसवाल, राजेश चौहान, महेंद्र पटेल, मनोज जायसवाल, सौरभ चंद्रा, अजीत मौर्या, वीरेंद्र चौहान, अजय गुप्ता मानू , बुल्लू यादव , अंशु चतुर्वेदी, कमलाकर चौबे, रमेश चौहान रहे। नगर के चतुर्भुजपुर स्थित सरस्वती स्कूल बाल विद्या निकेतन में भी शिक्षकों और बच्चों ने कोविड प्रोटोकाल के बीच योगाभ्यास किया।
डीआरएम ने अधिकारी क्लब में किया योगाभ्यास
पीडीडीयू नगर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय सहित अन्य रेल अधिकारियों और कर्मचारियों ने युरोपियन कॉलोनी में स्थित बाकले अधिकारी क्लब में योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षक की देख रेख में डीआरएम, अपर मंडल रेल प्रबंधक राकेश कुमार रौशन, अपर मंडल रेल प्रबंधक अतुल कुमार, वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी अजीत कुमार यादव सहित अन्य अधिकारियों ने योगाभ्यास किया। इसी तरह गया कॉलोनी स्थित विद्युत कर्षण प्रशिक्षण केंद्र में रेल कर्मियों और उनके परिजनों ने प्रतिभाग कर योगाभ्यास किया। भारत स्काउट एंड गाइड के सदस्यों ने जूम ऐप के माध्यम से योगा फेस्ट में योगाभ्यास किया। वहीं रेलवे सुरक्षा की ओर से आरपीएफ कॉलोनी स्थित रिजर्व लाइन में वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्र के निर्देशन में योग प्रशिक्षक की देख रेख में अधिकारियो एवं जवानो ने योगाभ्यास किया। इस दौरान सहायक सुरक्षा आयुक्त हरी नारायण राम, निरीक्षक आरके कच्छवाहा, समी अख्तर खान सहित अन्य रहे।
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में भी योगाभ्यास कर रही धूम
पीडीडीयू नगर। अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों ने योग किया। कई स्थानों पर शिविर लगाए गये। वहीं घरों में योग कर वीडियो और फोटो सोशल साइट पर लोड किए गए।
नियामताबाद संवाददाता के अनुसार शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य योग में निहित है। मधुमेह, हृदय रोग, सर्वाइकल और आज कोरोना जैसी महामारी के उपचार में योग बहुत ही प्रभाव कारी है। ये बातें विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य पर सोमवार को क्षेत्र के सराय पकवान गांव स्थित मिनी सचिवालय पर गायत्री परिवार की ओर से आयोजित योग शिविर योगाचार्य डॉ. राकेश पांडेय ने कही। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक हरिशंकर मिश्र, अर्पण पांडेय, राजेंद्र मिश्र, प्रदीप जायसवाल, दीनदयाल, बृजेश, मनीष प्रजापति, रविशंकर, छवी पांडेय, इलाका चौबे रहे। कमालपुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के इनायतपुर स्थित शिव मंदिर परिसर में योग दिवस पर योगगुरु मुकेश और चंदन इजिनियर ने लोगों को योगाभ्यास कराया। इस मौके पर संयोजक राहुल राजभर, हवलदार राजभर, प्रभु पासवान, रमेश राजभर, रामफल राजभर, पुनवासी राजभर, आनंद राजभर, संदीप राजभर, टेनु राजभर, मनोज राजभर रहे।