फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Intermediate topper Bhaskar honored with laptops and citation

इंटरमीडिएट के टापर भाष्कर को लैपटाप और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Sat, 05 Sep 2020 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Intermediate topper Bhaskar honored with laptops and citation
सकलडीहा। समाजवादी पार्टी केेे मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मेधावी छात्रों को सम्मानित करने की घोषणा की है। इसी घोषणा के तहत शुक्रवार को स्थानीय कस्बे के रहवासी इंटरमीडिएट के जिला टापर रहे भाष्कर को सकलडीहा विधायक प्रभुनरायन यादव, सपा जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर और ब्लाक प्रमुख संजीव सिंह ने भाष्कर को लैपटाप, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान अन्य मेधावियों की भी हर प्रकार की सहायता का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

कस्बा निवासी वंदना उपाध्याय का पुत्र भाष्कर बचपन से ही अपने नाना शिव प्रकाश पांडेय के घर अपनी मां के साथ रहता है। वर्ष 2018-19 हाईस्कूल की परीक्षा में जिले का टॉपर रहा। वहीं वर्ष 2019- 2020 इंटर की परीक्षा में 89. 2 अंक प्राप्त कर जिले का टॉपर बना। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रत्येक जिले के सभी मेधावी को लैपटॉप के साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने का घोषणा की है। इसी घोषणा के तहत शुक्रवार को सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर और ब्लॉक प्रमुख संजीव सिंह पदाधिकारियों के साथ पूर्व सीएम का गिफ्ट लेकर भाष्कर उपाध्याय के घर पहुंचे और मेधावी को सौंपा। इस दौरान भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा हर संभव सहयोग देने की बात कही। इस मौके पर सपा पार्टी की ओर से शुभकामना देते हुए मेधावी को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed