फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Intercity Express should be run for Gaya and Garhwa

Chandauli News: पीडीडीयू से गया और गढ़वा के लिए चलाई जाए इंटरसिटी एक्सप्रेस

Sat, 29 Nov 2025 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Intercity Express should be run for Gaya and Garhwa
पीडीडीयू नगर। ट्रेनों में साफ सफाई की व्यवस्था अच्छी हो और स्टेशन स्टालों पर खान पान की गुणवत्ता में सुधार करते हुए ओवर चार्जिंग करें। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय सभागार में मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक में सदस्यों ने यह सुझाव दिए। इस दौरान पीडीडीयू नगर से गया और गढ़वा के लिए इंटरसिटी ट्रेन चलाने की मांग की गई।
विज्ञापन

मंडल के वाणिज्य विभाग के समन्वयन में आयोजित बैठक में समिति के सम्मानित सदस्यों से उनका परिचय प्राप्त किया गया। इसके बाद समिति के सदस्यों को मंडल के गठन, क्षेत्र, विस्तार, श्रेणीवार स्टेशनों व उन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं तथा जारी विकास कार्यों आदि से अवगत कराया गया। बैठक के दौरान मंडल के अंतर्गत स्टेशनों पर ट्रेनों, यात्री सुविधाओं, खान-पान, सुरक्षा- संरक्षा, चिकित्सा, स्वच्छता आदि विषयों पर गहन चर्चा की गई।
विज्ञापन

फेलिक्स रामगुलाम थॉमस ने रेलवे स्टेशनों पर दिव्यांगों के लिए सुविधाएं बढ़ाने की मांग। पीडीडीयू नगर के दया शंकर मिश्र ने पीडीडीयू जंक्शन के दक्षिणी प्रवेश द्वार पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने की मांग की। घुरहू राम ने गया और गढ़वा के लिए इंटरसिटी ट्रेन चलाने की मांग की। बैठक में वर्तमान में चलाई जा रही गया चेन्नई, पारसनाथ एक्सप्रेस, दीक्षा भूमि एक्सप्रेस सहित अन्य साप्ताहिक ट्रेनों को रोजाना करने की मांग की गई। इसके साथ प्लेटफार्म पर शौचालयों की साफ सफाई, प्लेटफार्म पर बैठने के लिए अच्छी कुर्सी की व्यवस्था की मांग उठाई। अध्यक्षता करते हुए मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने इन सुझावों पर गंभीरता से विचार करते हुए समुचित सकारात्मक कार्रवाई किये जाने का आश्वासन दिया। बैठक में एडीआरएम दिलीप कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed