फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Inter-state crook climbed into the hands of the police with 14 ATM cards stolen

चोरी के 14 एटीएम कार्ड के साथ अन्तर्राज्यीय बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे

Sun, 26 Sep 2021 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Inter-state crook climbed into the hands of the police with 14 ATM cards stolen
पीडीडीयू नगर(चंदौली)। धोखे से लोगों का एटीमएम कार्ड उड़ाकर खाते से पैसे निकालने वाला एक अन्तर्राज्यीय बदमाश को मुगलसराय पुलिस ने शनिवार को पकड़ा। वहीं उसके तीन साथी फरार हो गए। गोरखपुर के बदमाश पर चंदौली और गोरखपुर के विभिन्न थानों में पांच से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसके पास से चोरी के 14 एटीएम कार्ड व 19 हजार 500 रुपये नकदी बरामद किया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शनिवार को उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात चेकिंग के दौरान पुलिस ने सर्कस रोड से एक व्यक्ति को पकड़ा। इस दौरान उसके अन्य तीन साथी मौके से फरार हो गये। जांच के दौरान पुलिस को उसके पास से विभिन्न बैंकों के 14 एटीएम कार्ड व 19 हजार 500 रुपये बरामद हुए। इसके बाद पुलिस उसे कोतवाली ले आई। पूछताछ में उसकी पहचान अनुभव दूबे निवासी ग्राम बुदहट टोला डिलुआडीह थाना हरपुर बुदहट जिला गोरखपुर के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार पकड़े गये आरोपी ने बताया कि लोगों का एटीएम कार्ड धोखे से बदलकर उनके खाते से रुपये निकालते थे। बताया कि मिले रुपयों को अन्य साथियों के साथ बांट लिया करते थे। इस दौरान टीम में मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव रंजन उपाध्याय, एसआई विपिन सिंह, नसीबुद्दीन, प्रमादे सिंह, हेड कांस्टेबल दिनेश सिंह, आफताब अहमद, कांस्टेबल धीरज कुमार, आलोक सिंह, रामपाल यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed