{"_id":"6824ead395c1a79de10e41ec","slug":"instructions-to-stop-water-leakage-from-chandraprabha-dam-chandauli-news-c-189-1-svns1012-131086-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: चंद्रप्रभा बांध से पानी का रिसाव रोकने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: चंद्रप्रभा बांध से पानी का रिसाव रोकने का निर्देश
विज्ञापन
शिकारगंज। डीएम चंद्रमोहन गर्ग ने बुधवार को मूसाखांड़, चंद्रप्रभा बांध, लतीफशाह बीयर और राजदरी-देवदरी जल प्रपात का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने चंद्रप्रभा बांध से रिसाव के बारे में एक्सईएन सर्वेश चंद्र सिन्हा से पूछताछ की और चार महीने के अंदर रिसाव रोकने का निर्देश दिए।
मूसाखांड़ बांध के निरीक्षण के दौरान उन्होंने बाढ़ चौकियों की स्थापना पर बल दिया और मूसाखांड़ बांध के विस्थापितों की समस्या के बारे में एक्सईएन से जानकारी ली। साथ ही इस मामले के निपटारे का निर्देश दिया। डीएम ने किसानों को समय से पानी उपलब्ध कराने और टेल तक पानी पहुंचाने के सिए भी सिंचाई विभाग के अभियंता को निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान सीडीओ आर जगत साई, एसडीएम विकास मित्तल, सहायक अभियंता राकेश तिवारी, ऋषभ राय, जल लेखाकार धीरेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।