फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Innocent died due to strangulation murder case filed against father and elder mother accused of relationship

UP: गला दबाने से हुई थी मासूम शिवांश की मौत, पिता और बड़ी मां पर हत्या का मुकदमा; अवैध संबंध का भी आरोप

Mon, 01 Sep 2025 07:51 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 01 Sep 2025 07:51 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में मासूम की माैत की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई थी। चकरघट्टा थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट में गला दबाने की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
Innocent died due to strangulation murder case filed against father and elder mother accused of relationship
चकरघट्टा थाने की पुलिस ने दर्ज किया मामला। - फोटो : istock

विस्तार

Chandauli News: नौगढ़ के चकरघट्टा थाना क्षेत्र में गढ़वा स्थित एक घर में एक सप्ताह पूर्व हुई मासूम की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने मृतक के नाना की तहरीर के आधार पर उसके पिता और बड़ी मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मासूम की मौत की पुष्टि हुई है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। नाना तहरीर में मृतक के पिता और उसकी बड़ी मां के बीच अवैध संबंध का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


बीते 26 अगस्त को चकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव स्थित एक घर में दो साल का शिवांश संदिग्ध हाल में मृत अवस्था में मिला था। शिवांश की मौत की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद शिवांश की मां अंजनी ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद गला दबाने से मौत की पुष्टि होने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई। दूसरी तरफ, शिवांश के नाना शिवशंकर ने पुलिस को तहरीर देकर उसके पिता कमलेश यादव और उसकी बड़ी मां संतरा देवी पर हत्या का आरोप लगाया है।

नाना शिवशंकर ने दोनों में अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए इसे ही हत्या की वजह बताई है। मृतक के नाना की तहरीर के आधार पर कमलेश यादव और संतरा देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की धड़पकड़ में जुट गई है।

प्रभारी निरीक्षक दयाराम गौतम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद कमलेश यादव और संतरा देवी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed