फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Injured got late treatment at CHC

घायलों को पीएचसी पर देर से मिला ईलाज

Wed, 14 Jul 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Injured got late treatment at CHC
चहनिया(चंदौली)। क्षेत्र स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार की चिकित्सक के अनुपस्थित रहने पर घायलों को उपचार नहीं मिलने पर ग्रामीण नाराज हो गये। ग्रामीणों के हंगामे के बाद मौके पर आये दूसरे चिकित्सक ने उपचार कर तीनों घायलों को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। जहां एक की हालत गंभीर बनीं हुई है।
विज्ञापन

फूलपुर से पथरा दवा लेने जाने के दौरान लक्ष्मण राम (45), सुरेन्द्र राम (30), व श्याम (60) ट्रैक्टर के धक्के से घायल हो गये। घटना के बाद पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चहनिया में भर्ती कराया। इस दौरान ग्रामीण भी पहुंच गये। पीएचसी पर चिकित्सक के मौजूद नहीं मिलने पर लोग नाराज हो गए। इस दौरान ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद मौके पर और डाक्टर पहुंच गए। उन्होंने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। जहां सुरेंद्र राम की स्थिति नाजुक बनीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed