फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Influx of devotees in the temple

मंदिर में भक्तों का लगा तांता 

Sat, 23 Apr 2016 01:38 AM IST
Updated Sat, 23 Apr 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
Influx of devotees in the temple
महाआरती में शामिल महिला श्रद्धालु।
 हनुमान जयंती के मौके  पर रामचरित मानस संघ की ओर से दो दिवसीय श्रीहनुमान जन्मोत्सव और रामचरित  मानस  संघ के वार्षिकोत्सव पर नगर में नई सट्टी स्थित दुर्गा, हनुमान मंदिर पर देवी देवताओं का भव्य शृंगार किया गया। 
विज्ञापन

  शृंगार के बाद दर्शन पूजन के लिए भक्तों का तांता लगा। बाद में शाम साढ़े सात बजे हनुमान जी की भव्य आरती उतारी गई। इसमें काफी भीड़ जुटी और बजरंग बली के जयकारे से माहौल गुंजायमान हुआ। 
विज्ञापन

जन्मोत्सव और वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन सुबह से ही मंदिर पर दर्शन पूजन के लिए भक्तों का रेला उमड़ा। मंदिर पर चल रहे अखंड रामचरित मानस पाठ का दोपहर बाद समापन हुआ। इसके बाद विधि विधान से हनुमान जी की पूजा अर्चना की गई। शाम को दो घंटे तक हनुमत नाम महायज्ञ हुआ और इसके बाद हनुमान जी के विग्रह का भव्य शृंगार किया गया। दिन भर मंदिर परिसर जयकारों से गूंजता रहा।  शाम सात बजे महाआरती के लिए भक्त एकत्र हुए। साढे़ सात बजे सैकड़ों भक्तों ने सामूहिक रूप से हनुमानजी की महा आरती की। घंटे घड़ियाल के बीच आरती से माहौल भक्ति मय रहा। इसके बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान मंदिर को फूल माला, विद्युत झालरों और गुब्बारों से भव्य तरीके से सजाया गया था। इस मौके पर सुधीर  कंदवी, अशोक  शुक्ला, अनिल जायसवाल, दीपक सेठ, आनंद गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 अतुल चौबे,  अल्लू यादव,  विकास जायसवाल, प्रदीप आर्य आदि रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed