{"_id":"5ecaad098ebc3e9066316d99","slug":"infection-is-increasing-rapidly-19-patients-increased-in-the-district-chandauli-news-vns526570347","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजी से बढ़ा रहा संक्रमण, जिले में बढ़ गए19 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजी से बढ़ा रहा संक्रमण, जिले में बढ़ गए19 मरीज
विज्ञापन
शहाबगंज के जेगुरा में प्रशासन की ओर से की जा रही बैरिकेडिंग।
- फोटो : CHANDAULI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ने से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ने लगी है। जिले में रविवार की दोपहर धानापुर के धराव गांव में एक और प्रवासी के पाजिटिव पाए जाने से खलबली मच गई है। जिले में कोरानो संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 19 हो गई है। वहीं शनिवार की देर रात नौगढ़ के मझगाई और शहाबगंज के जेगुरा के दो संक्रमित मिले थे। प्रशासन की ओर से इन तीनों गांवों को हाट स्पाट कर रास्ते को सील कर दिया गया है और पुलिस तैनात कर दी गई है।
जनपद में प्रवासियों के आगमन के साथ ही कोविड-19 का संक्रमण एक-एक कर गांवों को अपने आगोश में लेता जा रहा है। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 19 हो गई और 11 हाट स्पाट बनाए गए हैं। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि धानापुर के धराव गांव का एक व्यक्ति नोयडा में एक निजी कंपनी में काम करता था। वहां संदिग्ध पाए जाने पर 16 मई को नोएडा में सैम्पलिंग की गयी थी। सैंपल लेने के दौरान कंपनी की ओर से उसे क्वारंटीन किया गया था। जिसका रिजल्ट पाजिटिव आया है। लेकिन वह 22 मई को नोयडा से बस से चंदौली पहुंच गया। वहां से बाइक से 23 मई की रात घर पहुंच गया। उधर नोयडा में जांच रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद तलाश शुरू हुई तो होम क्वारंटीन नहीं मिला। गौतमबुद्धनगर के सीएमओ कार्यालय से इसकी जानकारी सीएमओ कार्यालय को दी गयी कि चंदौली के धानापुर धराव का एक व्यक्ति पाजिटिव पाया गया है। इसके बाद उसकी तलाश कर वाराणसी में रखा गया है। निजी कंपनी के चीफ मैनेजर के अनुसार रिपोर्ट आने तक युवक क्वारंटीन रहने की सलाह दी गयी थी, लेकिन इसी बीच वह चंदौली जनपद लौट आया। इधर अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही पुलिस-प्रशासन उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया में जुट गई है। वहीं 23 मई को शनिवार की देर रात शहाबगंज थाना क्षेत्र के जेगुरी गांव और नौगढ़ के मझगाईं गांव निवासी एक-एक व्यक्ति के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। शहाबगंज का संक्रमित गुजरात और मझगाई का मरीज मुंबई से गांव लौटा था। पाजिटिव पाए जाने पर सभी को इलाज के लिए वाराणसी भेज दिया गया है। इस प्रकार अब तक जनपद में कुल 19 पाए जा चुके हैं।
शहाबगंज। क्षेत्र के जेगुरी ग्राम पंचायत में कोरोना मरीज मिलने से जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। रविवार को सीडीओ ने गांव में पहुंचकर गाँव को पूरी तरह से सील करने का निर्देश दिया। गाँव के लोगों को घर से बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। घर-घर थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजेेशन काम शुरू कराया गया। साथ ही घर पर खाद्य सामानों की होम डिलीवरी की जाएगी। बाहरी लोगों के किसी भी कीमत पर गाँव में घुसने पर रोक है। वहीं पाजिटिव के संपर्क में आए तीन लोगों को क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया। जुगरी गांव का संक्रमित 12 मई को गुजरात से ट्रेन से घर पहुंचा था। इसके बाद चंदौली में थर्मल् स्क्रीनिंग के बाद चिकित्सकों ने होम क्वारंटीन की सलाह दी थी। 14 दिन होम क्वावटीन पूरा होने के बाद 20 मई को चंदौली जांच कराने गया था। संदिग्ध पाए जाने पर सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। 23 मई की रात पाजिटिव मिलने पर हड़कंप मच गया था। रविवार को सीडीओ अभय कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम शिपु गिरी, सीओ नीरज सिंह गांव पहुंचकर जायजा लिया। पुलिस ने गांव के बाहर बैरियर लगाकर रास्ते को सील कर दिया है। वहीं क्षेत्र के करनौल गांव में बीते शनिवार को आठ प्रवासी मजदूर मुंबई से गांव में आए हैं और बिना रोक-टोक के गांव में घूम रहे हैं। जिससे करोना संक्रमण फैलने की आशंका से ग्रामीणों में भय है।
विज्ञापन
नौगढ़। तहसील क्षेत्र के मझगांई के सहरसताल (दलित) बस्ती में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद लोग पूरी तरह से सहम गए। गांव को हाट स्पाट कर सील कर दिया गया है। सीडीओ अभय कुमार श्रीवास्तव ने सहरसताल दलित बस्ती का निरीक्षण किया। लोगों से घरों में रहने की अपील की गई। साथ ही सफाई, सैनिटाईजेशन का कार्य कराने के लिए बीडीओ सुदामा यादव को निर्देश दिया। सीओ नक्सल भवनेश चिकारा, तहसीलदार आनंद कुमार कनौजिया के नेतृत्व में एडीओ पंचायत राकेश श्रीवास्तव के ने हर घर का सैनिटाइज कराया गया तथा चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अवधेश पटेल के नेतृत्व में लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई। वहीं कोरोना पॉजिटिव के साथ प्राथमिक विद्यालय मजगावा में मुंबई से लौटे पांच लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जबकि पॉजिटिव युवक के परिवार को जिला चिकित्सालय में क्वारन्टीन किया गया ।
धानापुर। थाना क्षेत्र के धरावं गांव में कोरोना संदिग्ध युवक मिलने से रविवार को सन्नाटा पसरा रहा। पूरे दिन गांव में पुलिस-प्रशासन के अधिकारी चक्रमण करते रहे। पुलिस ने गांव को सील कर परिवार के सभी सदस्यों की जांच के लिए जिला अस्पताल भेज द िया गया। युवक नोयडा में एक निजी कंपनी में काम करता था। नोयडा सीएमओ कार्यालय से सूचना मिलने डा.अजय कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में पहुंची मेड़िकल टीम व पुलिस टीम ने इलाज के लिए वाराणसी भेज दिया। कोरोना महामारी के खिलाफ लापरवाही करने, बीमारी छिपाने के आरोप में पुलिस महामारी एक्ट में युवक पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई में जुट गई। वहीं, रविवार को सकलडीहा एसडीएम प्रदीप कुमार ने मौके पर पहुंच कर गांव का जायजा लिया तथा ग्रामीणों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। एसडीएम सकलड़ीहा ने कहा कि लोग अपनें घरों से बाहर नहीं निकलेगें। साथ ही मास्क पहषनें व बराबर हाथों की सफाई पर ध्यान दें। थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा नें चेताया कि यदि लोग लाकडाउन का उलंघन करेगें तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाऐगी। वहीं सुरक्षा की दृष्टि में गांव के हर घर व गली के अलावा मस्जिद व मदरसे को सैनिटाइज कराया जाएगा।