फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Indian Army has increased the pride of the country: Sushil Singh

भारतीय सेना ने देश का बढ़ाया मान : सुशील सिंह

Fri, 23 May 2025 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Indian Army has increased the pride of the country: Sushil Singh
पीडीडीयू नगर। भारतीय जनता पार्टी धानापुर पूर्वी मंडल की ओर से कमालपुर बाजार में शनिवार को तिरंगा यात्र निकाली गई। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता के खूब जयकारे लगाए। इस दौरान आतंकवाद के खिलाफ भारतीय सेना के कार्रवाई को अदम्य साहस का प्रतीक बताया। तिरंगा यात्रा में शामिल सैयदराजा के भाजपा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के जरिये भारतीय सेना ने देश का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा की शुरूआत रामलीला मैदान से हुई। यात्रा शामिल कार्यकर्ता और नागरिक हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे लगाते हुए चले। यात्रा भीतरी बाजार होते हुए हरिनारायण अग्रहरि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृति द्वार पर पहुंच कर समाप्त हुआ। इस दौरान विधायक सुशील सिंह ने कहा कि आज प्रत्येक भारतीय अपने जवानों के जाबांजी पर सीना चौड़ा कर खुशी जता रहा है। ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से हमारी सेना ने जो कार्यवाई की है उसका लोहा आज पूरी दुनिया मान रही है। देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने के लिए हम सभी को एकजुट होकर भारतीय सेना को सम्मान देना चाहिए। इस मौके पर धानापुर ब्लाक प्रमुख अजय सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख देवेंद्र सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुशील सिंह जनौली, राजेश सिंह, सुजीत जायसवाल, चंद्रभान मौर्या, रमेश द्विवेदी, विपिन राय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed