फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   India should support Tibet liberation: Govindacharya

भारत को तिब्बत मुक्ति का समर्थन करना चाहिए : गोविंदाचार्य

Tue, 22 Sep 2020 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
India should support Tibet liberation: Govindacharya
चंदौली के पड़ाव स्थित संग्रहालय में पं.दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते चिंतक ग? - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। भारत हमेशा से सभ्यता मूलक समाज का अनुयायी रहा है। जबकि चीन विस्तारवादी है। अब भारत को तिब्बत की मुक्ति का समर्थन करना चाहिए। कहा कि कैलाश मानसरोवर भारत का अभिन्न अंग है। इसे अंतराष्ट्रीय मंचों पर उठाने की जरूरत है। ये बातें चिंतक केएन गोविंदाचार्य ने कहीं।
विज्ञापन

देवप्रयाग से गंगा सागर तक की यात्रा पर निकले गोविंदाचार्य मंगलवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति माल्यार्पण करने के बाद नगर में पहुंचे। और पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि भारत पूरे विश्व को रहा दिखा सकता है। इसके लिये उसे आगे आना होगा। कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का दर्शन समाज के अंतिम व्यक्ति का हित करने वाला है। निजीकरण के मुद्दे पर कहा कि निजीकरण होना चाहिए लेकिन इसका रोजगार पर असर नहीं होना चाहिए। लाभ में चल रही संस्थाओं का निजीकरण नही होना चाहिए।
विज्ञापन

परमार कटरा के बाद गोविंदाचार्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक और दो के पश्चिमी छोर पर पं. दीनदयाल उपाध्याय के मोक्ष स्थल पर पहुंचे और श्रद्धासुमन अर्पित किया। पड़ाव संवाददाता के अनुसार साढ़े 10 बजे गोविंदाचार्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन पहुंचे। यहां पंडित जी के विशाल मूर्ति के चरणों में शीश नवाया । उन्होंने पंडित जी के जीवन पर आधारित कलाकृतियों को देखा। उन्होंने पंडित जी विचारों को अपनाने का आह्वान किया। कहा इस कोराना काल में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सभी को सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करना चाहिए। इस मौके पर डॉ.अनिल यादव, अनिल गुप्ता उर्फ गुड्डू, अवधेश चौरसिया, विनय वर्मा, प्रशांत श्रीवास्तव, संजय पासवान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed