{"_id":"674a163b6383537e730ee635","slug":"increasing-soil-quality-through-balanced-fertilizer-chandauli-news-c-189-1-svns1013-123806-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: संतुलित उर्वरक से बढ़ती मिट्टी की गुणवत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: संतुलित उर्वरक से बढ़ती मिट्टी की गुणवत्ता
विज्ञापन
चकिया। सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर योजना अंतर्गत कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को ब्लाक परिसर में किया गया। बीडीओ अनिल कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि संतुलित उर्वरक के प्रयोग से ही खेतों की मिट्टी की गुणवत्ता बेहतर बनी रहेगी। इसके लिए किसानों से जैविक उर्वरक का प्रयोग करने की अपील की।
कृषि वैज्ञानिक डाॅ. अभय गौतम ने मोटा अनाज के साथ ही दलहन, तिलहन की खेती करने पर जोर देते हुए कहा कि किसान खेती के लिए शोधन बीज का ही प्रयोग करें। उन्होंने किसानों को खेतों में पराली न जलाए जाने की जानकारी से अवगत कराया और न जलाने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने फसलों में लगने वाले रोग से निजात पाने की उपायों की विस्तार से जानकारी दी । सहायक विकास अधिकारी कृषि अजीत कुमार ने किसान सम्मन निधि, फार्मर रजिस्ट्री, फैमिली आईडी को लेकर किसानों को सजग और जागरूक किया।
इस अवसर पर कृषि रक्षा विभाग के धीरेंद्र कुमार सिंह, कृषि विभाग के अशोक कुमार सिंह, भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष वीरेंद्र पाल ने किसानों को जागरूक किया। इस दौरान प्रगतिशील किसान राममुरत सिंह, राकेश चौरसिया सहित तमाम किसान उपस्थित रहे। संचालन प्रदीप कुशवाहा ने किया।