फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Increased vigilance at the station, checking done in trains

Chandauli News: स्टेशन पर सतर्कता बढ़ी, ट्रेनों में की गई जांच

Tue, 11 Nov 2025 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Increased vigilance at the station, checking done in trains
पीडीडीयू नगर। बिहार में दूसरे और अंतिम चरण का चुनाव और दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट को देखते हुए पीडीडीयू जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था की गई। विशेष कर डाउन की ट्रेनों में आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

पहले चरण का मतदान छह नवंबर को हुआ जबकि दूसरे और अंतिम चरण का मतदान 11 नवंबर को है। चुनाव के दौरान नजदीकी प्रदेश होने के कारण यहां से ट्रेनों के जरिए रुपये, शराब आदि की तस्करी की लगातार कोशिश की जा रही है। अभी एक नवंबर को जहां रेलवे स्टेशन पर 24.40 लाख रुपये के साथ एक व्यक्ति पकड़ा गया था। वह व्यक्ति पैसे लेकर बिहार जा रहा था। इसी तरह पांच नवंबर को जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने 16 लाख रुपये बरामद किए। इन सब के साथ दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट को देखते हुए सोमवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर आरपीएफ, जीआरपी और मुगलसराय कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच अभियान चलाया। विशेष कर डाउन की ओर जाने वाली स्पेशल ट्रेनों के साथ नियमित ट्रेनों में संदिग्धों की जांच की। वहीं रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज, प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया में भी संदिग्धों की जांच पड़ताल की गई। इस संबंध में आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। जीआरपी के सीओ कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि स्टेशन पर दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed