फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Increased incidence due to poor functioning of police

पुलिस की लचर कार्यप्रणाली से बढ़ी घटनाएं

Wed, 10 Jun 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Increased incidence due to poor functioning of police
पुलिस की लचर कार्यप्रणाली से बढ़ी घटनाएं
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने एसपी से मुलाकात कर कानून व्यवस्था पर जताई चिंता
संवाद न्यूज एजेंसी
चंदौली। जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बुधवार को पूर्व सांसद रामकिशुन ने एसपी हेंमत कुटियाल से कैंप कार्यालय में मुलाकात की। उन्होंने पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई पर कई सवाल खड़ा किए और बिगड़ रही कानून व्यवस्था पर चिंता जताई। साथ ही सपा कार्यकर्ताओं पर हो उत्पीड़न पर चर्चा की। एसपी ने पूर्व सांसद को आश्वस्त किया कि कोई निर्दोष को पुलिस परेशान नहीं करेगी। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ।

पूर्व सांसद ने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। आए दिन अपराधिक घटनाएं हो रही है। महुजी में मंगलवार की घटना पुलिस प्रशासन की कहीं न कहीं चूक के कारण हुई है। इसके पूर्व एवती और अमड़ा सहित कई गांवों में अपराधिक घटनाएं हुई है। सपा कार्यकर्ताओं का पुलिस उत्पड़ीन कर रही। कहा कि बिना वजह कार्यकर्ताओं को परेशान किया गया तो वह चुप नहीं बैठेंगे। आरोप लगाया कि महड़ौरा के ग्राम प्रधान की हत्या के बाद पहले तो पुलिस निर्दोष लोगों को ही पकड़कर खुलासा किया। असलियत सामने आई तो कईयों के चेहरे बेनकाब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed