{"_id":"61bb8bffdc094179236772b7","slug":"increased-honorarium-of-village-heads-and-block-heads-chandauli-news-vns628149285","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधानों और ब्लाक प्रमुखों का बढ़ा मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधानों और ब्लाक प्रमुखों का बढ़ा मानदेय
विज्ञापन
चंदौली। जिले के ग्राम प्रधानों, ब्लाक प्रमुखों और जिला पंचायत सदस्यों के मानदेय में सीएम योगी आदित्यनाथ ने बढ़ोत्तरी कर दी है। इससे 734 ग्राम प्रधान, जिला पंचायत अध्यक्ष और नौ ब्लाक प्रमुखों के चेहरे की रौनक बढ़ गई है। जनप्रतिनिधियों ने सीएम की घोषण का स्वागत किया है। बताया कि इससे विकास कार्यो को मूर्त रुप देने में आसानी होगी।
सीएम ने ग्राम प्रधानों को पांच हजार रुपये प्रति माह मानदेय देने की घोषणा की है। जबकि इससे पहले उन्हे 35 सौ रुपये मानदेय के रुप मिलता था। जबकि ब्लाक प्रमुख को 11,300 प्रति माह, जिला पंचायत अध्यक्ष को 15500 प्रति माह मिलेगा। वहीं जिला पंचायत सदस्यों को 15 सौ रुपये प्रति बैठक मिलेंगे। जिला पंचायत के द्वारा साल भर में अधिकतम दह बैठक आयोजित किया जा सकता है। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्यों को एक हजार प्रति बैठक मिलेंगे। वहीं ग्राम पंचायत सदस्येें को सौ रुपसे प्रति बैठक मिलेगा। ग्रामसभा के द्वारा एक वर्ष में 12 बैठकें आयोजित किया जा सकता है।
सीएम योगी ने ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत अध्यक्षों को बड़ा उपहार देते उनके वित्तीय अधिकार भी बढ़ाने की घोषणा की। ग्राम प्रधानों को वित्तीय अधिकारों को बढ़ाते हुए पांच लाख और जिला पंचायतों के वित्तीय अधिकारों को बढ़ाकर 25 लाख कर दिया गया है। इसके साथ ही विकास कार्य का स्टीमेट व एमबी अन्य विभागों के इंजीनियर बना सकेंगे।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान, जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख का मानदेय बढ़ाने का शासन से आदेश जारी हो चुका है। आगामी दिनों में उनके मानदेय को नए मानकों के अनुसार भुगतान करने के लिए संबंधित अफसरों को निर्देश जारी किया जाएगा। अजितेंद्र नारायण, सीडीओ।