फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   In view of the tension, police from several police stations were deployed in the village, a case was filed against seven

Chandauli News: तनाव को देखते हुए गांव में तैनात रही कई थानों की पुलिस, सात खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 19 May 2025 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
In view of the tension, police from several police stations were deployed in the village, a case was filed against seven
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के नेगुरा गांव में शनिवार की रात दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और ईंट पत्थर चलते थे। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। वहीं कई घायल हो गए थे। घटना को लेकर गांव में तनाव है। इससे गांव में एडीशनल एसपी आपरेशन के साथ ही कई थानों की पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। वहीं मृतक के पुत्र की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर सात लोगों के विरुद्ध पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली के नेगुरा ग्राम में पुरानी रंजिश को लेकर शनिवार की रात दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई थी। दोनों पक्षों की ओर से लाठी डंडा और ईंट पत्थर चला था। घटना में एक पक्ष के बादशाह 45 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके अलावा अब्दुल अली 68, कलावती 60 और निशा 17 भी घायल हो गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन बादशाह की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था। वहां उनकी मौत हो गई थी। इसकी जानकारी होते ही गांव में तनाव व्याप्त हो गया। घटना में मृतक के बेटे अशरफ की ओर से रात में ही सात लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस तहरीर के आधार पर कार्रवाई में जुट गई। वहीं गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल दो लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई कर रही है। सदर कोतवाली इंस्पेक्टर क्राइम दुर्गेश यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, सदर कोतवाली क्षेत्र के नेगुरा गांव में बादशाह की मौत के बाद माहौल को शांत करने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी। जहां पर एडिशनल एसपी के सदर सीओ राजेश राय साथ-साथ नौगढ़ और चकिया के अलावा सैयद राजा,शहाबगंज सहित के कई थानों की पुलिस शामिल रही। वहीं महिला पुलिस भी तैनात रही, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी होने पर रोका जा सके। उधर, नेगुरा गांव में हुई मारपीट में बादशाह की मौत के बाद गांव में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। यही नहीं पूरे गांव का माहौल पूरी तरह से शांत था और लोग कुछ भी बोलने के लिए कतराते रहे। वही जो पोस्टमार्टम के बाद बादशाह का शव गांव पहुंचा तो परिजनों में जहां कोहराम मच गया। वही पूरी तरह से गांव में मातम का माहौल कायम हो गया। लोग इधर-उधर कान्हा फुशी करते रहे, लेकिन खुलकर बोलने के लिए कोई तैयार नहीं हो रहा था इस घटना को लेकर पूरे गांव में सिपाया छाया रहा। वही बादशाह अपने परिवार की जीविका साड़ी बुनाई का काम करता था। जिससे परिवार की रोजी-रोटी चलती थी। इसके दो पुत्र हैं एक का नाम असरत खान दूसरे पुत्र तौहीद खान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed